बारिश का कहर सरपंच पति पर पड़ा भारी, बारिश में हुए नुकसान से गुस्साए ग्रामीणों ने कर दी पिटाई Watch Video

नीमच। मनासा तहसील के महागढ़ में बारिश के हुए नुकसान से नाराज लोगों का कहर सरपंच पति के ऊपर टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सरपंच पति को ग्राम पंचायत के बाहर जमकर पीट डाला। दरअसल, शनिवार को महागढ़ में बारिश और आंधी की वजह से काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद भी सरपंच ने ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली ना ही मकानों का जायजा किया। परेशान ग्रामीण रात भर इधर.-उधर आसरा लेकर बैठे रहे।
जिससे नाराज ग्रामीण सुबह उठकर सरपंच पति को बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। महागढ़ में महिला सरपंच संतोष बाई के पति यौवन प्रसाद चौधरी है वह ही पंचायत का कामकाज देखते हैं। ऐसे में लोगों का उन पर गुस्सा होना लाजमी था मगर इस तरह से कानून को हाथ में लेना कतई ठीक नहीं ठहराया जा सकता है। जनप्रतिनिधियों को भी चाहिए कि वे जनता के प्रति जवाब देह हैं और ऐसी परिस्थिति में उनकी जिम्मेदारी है कि जनता की हर संभव मदद करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS