Logo
आपने डिजाइनर साड़ी पहनी हो, सोलह श्रंगार किया हो लेकिन जब तक आप हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां नहीं पहनेंगी, आपको कंप्लीट हरतालिका तीज का लुक नहीं मिलेगा। जानिए, चूड़ियों के कुछ अट्रैक्टिव ऑप्शंस के बारे में, जिन्हें आप तीज के अवसर पर पहन सकती हैं।

(निधि गोयल) Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के अवसर पर हर विवाहित महिला, ट्रेडिशनल-फेस्टिव लुक कैरी करना चाहती है। इसमें साड़ी पहनने के साथ हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां भी जरूर पहनती हैं। इसीलिए यहां हम आपको ट्रेंडिंग मैचिंग चूड़ियों के कुछ ऑप्शंस के बारे में बता रहे हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से  चयन कर अपने ट्रेडिशनल-फेस्टिव लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

कांच की चूड़ियां
आप जानती ही होंगी कि कांच की चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इनकी खनखनाहट संगीत जैसी लगती है। अगर हरतालिका तीज पर आपका भी कांच की चूड़ियां पहनने का मन है तो सिर्फ साड़ी से मैचिंग चूड़ियां पहनना काफी नहीं होगा। आप साड़ी के वर्क को ध्यान में रखते हुए इनका चुनाव कर सकती हैं। कांच की चूड़ियां के साथ आप कड़े का सेट भी पहन सकती हैं। इनको पहनकर आप बहुत प्यारी नजर आएंगी।

लाख के कंगन-चूड़ियां
अगर आप जयपुरी लाख की चूड़ियां और कंगन पसंद करती हैं तो तीज के मौके पर इन्हें भी कैरी कर सकती हैं। इनमें रंग और डिजाइन इतने अधिक सुंदर मिलते हैं कि इनको देखकर तुरंत इनको लेना चाहेंगी। लाख की चूड़ियों का लुक ट्रेडिशनल नजर आता है। इन्हें आप अपनी साड़ी या लहंगे के साथ मैच करते हुए पहन सकती हैं। इन चूड़ियों में मैचिंग कड़े भी लगाए जाते है। इससे लाख की चूड़ियों का सेट प्रॉपर लुक देता है।

मेटलिक चूड़ियां
अगर आपको लगता है कि आप कांच की चूड़ियां सही से कैरी नहीं कर पाएंगी तो धातु की बनी यानी मेटलिक चूड़ियां भी सेलेक्ट कर सकती हैं। इनमें भी आपको रंग और डिजाइन की वाइड वैराइटी मिलेगी। आप अपनी ड्रेस से मैचिंग चूड़ियां पहन सकती हैं। ये चूड़ियां लॉन्ग लास्टिंग होती है। ये आपके वार्डरोब में सालों-साल सजी रहेंगी क्योंकि ये लंबे समय तक खराब भी नहीं होती हैं।

ऑक्सिडाइज चूड़ियां
आजकल ऑक्सिडाइज चूड़ियों का भी ट्रेंड चल रहा है। हाथों पर ये चूड़ियां बहुत खूबसूरत लगती हैं। इन्हें आप किसी भी साड़ी या सूट के साथ पहन सकती है। इनमें मैचिंग की जरूरत ही नहीं होती है। तीज के मौके पर आप इन्हें भी ट्राई कर सकती हैं।

चूड़ा
अगर आप न्यूली मैरिड हैं तो हरतालिका पर अपने हसबैंड का नाम लिखा चूड़ा पहनकर अपने पहले व्रत को खास बना सकती हैं। इसे देखकर आपके हसबैंड को बहुत स्पेशल फील होगा। चूड़े की खासियत होती है कि इसे आप किसी भी ट्रेंडिशनल ड्रेस पर कैरी कर सकती हैं। हाथ में पहना हुआ चूड़ा बेहद सुंदर लगता है। पहले ये पंजाबी महिलाओं द्वारा ही ज्यादा पहना जाता था लेकिन अब इसका क्रेज सभी क्षेत्र की महिलाओं में देखा जा रहा है।

स्टोन चूड़ियां-कड़े
अगर आप चूड़ियों में थोड़ी हैवी लुक पसंद करती हैं तो स्टोन की चूड़ियां और कड़े आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इनमें ऑप्शंस की कोई कमी नहीं है। आप अपनी साड़ी के साथ इन्हें मैचिंग कर आराम से कैरी कर सकती हैं। अगर आपको और भी हैवी लुक चाहिए तो इनके साथ स्टोन वाले कड़े भी पहन सकती हैं।
 

5379487