Logo
Congress councillor BK Harprasad on Pakistan: कर्नाटक के कांग्रेस काउंसलर बीके हरिप्रसाद ने बुधवार को एक विवादित बयान दे दिया। बीके हरिप्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस के लिए भले ही एक दुश्मन देश हो, कांग्रेस के लिए यह सिर्फ एक पड़ोसी देश है।

Congress councillor BK Harprasad on Pakistan: कर्नाटक में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के बाद एक और नया विवाद सामने आया है। कांग्रेस के काउंसलर बीके हरिप्रसाद ने एक विवादित बयान दे दिया। हरिप्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान भले ही बीजेपी के लिए 'दुश्मन देश' हो लेकिन कांग्रेस तो इसे सिर्फ एक पड़ोसी देश ही मानती है। कांग्रेस काउंसलर की इस टिप्पणी के बाद बीजेपी की कर्नाटक यूनिट ने कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। 

एक दिन पहले लगे थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे
बता दें कि बीजेपी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के नतीजों को ऐलान होने के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए थे। इसी पर जवाब देते हुए कांग्रेस काउंसलर बीके हरिप्रसाद ने कहा कि वे (BJP) दुश्मन देश के साथ हमारे संबंध होने की बात कह रहे हैं। उनके मुताबिक, पाकिस्तान एक दुश्मन मुल्क है। हमारे लिए पाकिस्तान दुश्मन देश नहीं है, सिर्फ हमारा एक पड़ोसी देश है।

हरिप्रसाद ने आडवाणी के लाहौर दाैरे का जिक्र किया
हरिप्रसाद ने कहा कि  वे कहते हैं कि पाकिस्तान दुश्मन देश है। हाल ही में उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया है। जबकि, आडवाणी लाहौर में जिन्ना की मजार पर गए थे और कहा था कि जिन्ना जैसा दूसरा कोई सेक्युलर नेता नहीं हुआ। क्या उस समय पाकिस्तान उनके लिए दुश्मन देश नहीं था। इसके बाद कर्नाटक बीजेपी ने बीके हरिप्रसाद की आलोचना की। कर्नाटक बीजेपी ने कहा कि पाकिस्तान ने चार बार भारत पर हमला किया इसके बावजूद कांग्रेस उसे दुश्मन देश नहीं मान रही है।

कर्नाटक बीजेपी ने सोशल मीडिया पोस्ट में साधा निशाना
कर्नाटक बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि बीके हरिप्रसाद ने सदन में स्पष्ट कर दिया है पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस का रुख क्या है।कांग्रेस ने पाकिस्तान को बीजेपी का दुश्मन और कर्नाटक कांग्रेस के लिए पड़ोसी देश बताकर साबित कर दिया है कि जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना के करीबी संबंध में मौजूदा पीढ़ी में भी जारी हैं।

jindal steel jindal logo
5379487