Logo
Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए 295 और इंड़ी गठबंधन 230 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा रुझानों में देशभर की सीटों पर दिग्गज नेताओं की स्थिति क्या बनी है। इस पर जनता की नजरें बनी हुई हैं।

Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए 295 और इंड़ी गठबंधन 230 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा रुझानों में देशभर की सीटों पर दिग्गज नेताओं की स्थिति क्या बनी है। इस पर जनता की नजरें बनी हुई हैं।

कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने बढ़त बनाए हुए हैं
अमृतसर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने बढ़त बनाए हुए हैं। यहां से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं। सबसे चौकाने वाला लोकसभा चुनाव का पंजाब की खडूर साहिब सीट से रुझान सामने आया है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी अमृतपाल सिंह 53 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अमृतपाल कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को पीछे छोड़ कर नंबर एक की पोजिशन बनाए हुए हैं।  

भाजपा उत्तर प्रदेश में अकेले 36 सीटों पर
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी आगे चल रही है। टीएमसी अब तक के रुझान में 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां पर भाजपा 12 सीटों पर चल रही है। उत्तर प्रदेश में इंड़ी गठबंधन मजबूत स्थिति में आता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा उत्तर प्रदेश में अकेले 36 सीटों पर तो सपा भी 34 सीटों पर दिख रही है। कांग्रेस भी 8 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।

भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता दूसरे नंबर पर
तेलंगाना में भी भाजपा ने पिछले मुकाबले की अपेक्षा इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। तेलंगाना में भाजपा 8 सीटों पर अपनी दावेदारी दिखा रही है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद की सीट से  44 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पर भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता दूसरे नंबर पर हैं। जबकि अन्य नेता भी इस सीट पर चुनाव लड़े हैं।

अन्ना मलाई भी करीब 3 हजार वोटों से पीछे
असम में भाजपा बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार अन्ना मलाई भी करीब 3 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। आंध्र प्रदेश के अमरावती में शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी बढ़त के बाद टीडीपी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं।

5379487