Logo
Anand Sharma Ram Mandir Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि राम 1980 में अस्तित्व में आई किसी राजनीति पार्टी या 1925 में बने किसी संगठन के नहीं है। कांग्रेस को भाजपा से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं।

Anand Sharma Ram Mandir Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि राम किसी ऐसी राजनीतिक पार्टी के नहीं है जो 1980 में अस्तित्व में आई। राम किसी ऐसे संगठन के भी नहीं है जो 1925 में बना। ना तो कांग्रेस और ना ही राहुल गांधी को भाजपा से किसी प्रूफ की जरूरत है कि वह कौन हैं। हिंदू संस्कृति उनकी(भाजपा) की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। 

राम मंदिर ट्रस्ट ने भेजा था कांग्रेस नेताओं को न्यौता
आनंद शर्मा का यह बयान कांग्रेस द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण ठुकराने के कई दिन बाद आया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और विधानसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता भेजा गया था। हालांकि, इन नेताओं ने न्यौता स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के कई दूसरे नेताओं ने भी समारोह का न्यौता ठुकरा चुके हैं। 

अखिलेश और केजरीवाल ने भी ठुकराया न्यौता
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बनाई है। दोनों नेताओं ने कहा है कि वह समारोह संपन्न होने के बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा में पार्टी के नेताओं के शामिल नहीं होने से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा था कि भाजपा और आरएसएस ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले समारोह को एक राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया है। इसलिए भाजपा नेताओं ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया। 

5379487