मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव परिणाम: सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे सटीक नतीजे कल सुबह 7 बजे से लगातार inh24x7 न्यूज पर देखें

Election Results 2023
X
चार विधानसभा चुनावों के सबसे तेज नतीजे inh24x7 न्यूज पर रविवार सुबह 7 बजे से देख सकते हैं दिनभर।
Assembly Election 2023 Live Results Latest update And Analysis on haribhoomi and inh24x7

Election Results 2023: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना रविवार (3 दिसंबर) सुबह 7 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तरी राज्य मिजोरम में कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए काउंटिंग की तारीख एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अब मिजोरम के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार (4 दिसंबर) को घोषित किए जाएंगे। 4 राज्यों में किसकी सरकार बनेगी? इसका फैसला आने में महज चंद घंटे बाकी हैं। लोगों की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं और सबके जहन में एक ही सवाल है। किसकी सरकार बनेगी? कौन बनेगा मुख्यमंत्री? इन चारों विधानसभा चुनावों के सबसे तेज नतीजे और सटीक विश्लेषण haribhoomi.com और inh24x7 न्यूज पर सुबह 7 बजे से लगातार देख पाएंगे।

inh24x7 न्यूज पर हर मतगणना केंद्र से सटीक नतीजे

inh24x7 न्यूज ने अपने दर्शकों को सटीक और सबसे पहले नतीजों की जानकारी के लिए सभी राज्यों के मतगणना केंद्र में अपने रिपोर्टर मुस्तैद किये हैं , जो पल पल की जानकारी साझा करेंगे। एक तरफ जहां मध्यप्रदेश के सभी 52 मतगणना केंद्र से सीधे जानकरी मुहैया करवाई जाएगी, वहीं छत्तीसगढ़ के सभी 33 मतगणना केंद्र से रिपोर्टर हार-जीत की जानकारी शेयर करेंगे।

5 राज्यों में कब हुई वोटिंग

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की कड़ी में सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान पड़े। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुआ था। सभी राज्यों में वोटिंग खत्म होते ही 30 नवंबर को एग्जिट पोल के नतीजे घोषित सामने आए। अब बारी है फाइनल नतीजों की, जिसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बता दें कि मिजोरम सरकार का कार्यकाल दिसंबर 2023 में खत्म हो रहा है। बाकी राज्यों का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म होगा।

मध्यप्रदेश
कुल सीटें: 230, बहुमत: 116

एग्जिट पोल 2023: यहां सभी 8 पोल्स का औसत देखें तो भाजपा को 102 सीटें, कांग्रेस को 86 सीटें और अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। शिवराज सरकार की वापसी के संकेत हैं।
2018 के नतीजे: भाजपा: 109, कांग्रेस: 114, अन्य: 07

राजस्थान
कुल सीटें: 199 (एक होल्ड), बहुमत: 100
एग्जिट पोल 2023: यहां सभी 8 पोल्स के औसत में 125 सीटों के साथ भाजपा सरकार बनने का अनुमान है। वहीं, सत्तारुढ़ कांग्रेस को 100 और अन्य को 05 सीटें मिल सकती है।
2018 के नतीजे: कांग्रेस: 100, भाजपा: 73, अन्य: 27

छत्तीसगढ़
कुल सीटें: 90, बहुमत: 46
एग्जिट पोल 2023: यहां सभी 8 पोल्स का औसत देखा जाए तो सत्तारुढ़ कांग्रेस को 48 सीटें और भाजपा को 39 सीटें और अन्य को 03 सीटें मिलने का अनुमान है। भूपेश सरकार की वापसी हो सकती है।
2018 के नतीजे: कांग्रेस: 68, भाजपा: 15, अन्य: 07

तेलंगाना
कुल सीटें: 119, बहुमत: 60

एग्जिट पोल 2023: यहां सभी 8 पोल्स के औसत में कांग्रेस को 64 सीटें, सत्तारुढ़ बीआरएस को 44 सीटें और भाजपा को 07 सीटें मिलने का अनुमान है। एंटी इन्कंबेंसी का असर दिख सकता है।

2018 के नतीजे: बीआरएस: 88, कांग्रेस: 19, अन्य: 12

छत्तीसगढ़ में सभी 33 जिला मुख्यालयों पर गिनती

निर्वाचन अमले ने मतगणना की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। सभी 33 जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बने हैं। रविवार को यहां काउंटिंग शुरू होगी। पहली बार नए जिलों गौरेला-पेंड्रा मारवाही, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई, सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक-एक विधानसभा के वोटों की गिनती होगी। इसके अलावा दो और नए जिलों सांरगढ़- बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में दो विधानसभा क्षेत्रों की काउंटिंग होगी।

मध्यप्रदेश में 5061 टेबलों पर होगी मतगणना

प्रदेशभर के 52 जिला मुख्यालयों में 3 दिंसबर सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए इंतजाम चौक चौबंद हैं। इसके लिए प्रदेशभर में कुल 5061 टेबलें लगाई गई हैं। सबसे पहले 8 बजे से पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम वोट की गिनती शुरू होगी। ईवीएम वोट काउंट के लिए सबसे अधिक 26 राउंड झाबुआ विधानसभा और सबसे कम 12 राउंड दतिया जिले की सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में होंगे। हर राउंड के बाद प्रत्याशियों के एजेंट्स के सामने उसके परिणाम घोषित किए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story