Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंच चुकी है। रविवार को राहुल ने कांग्रेस नेताओं और आम जनता से बात की। कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल ने मीडिया से कहा कि असम के मुख्यमंत्री डरे हुए हैं, वह भ्रष्ट हैं। उन्हें भाजपा के दूसरे मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देनी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने X हैंडल पर असम के सीएम को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। इस पर मुख्यमंत्री हिमंता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। बता दें कि यह पूरा विवाद राज्य में न्याय यात्रा की अनुमति से जुड़ा है।

राहुल ने शनिवार रात कहा कि गुवाहटी में न्याय यात्रा के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर कहा कि हिमंता बिस्वा शर्मा अनुमति न देकर हमारी यात्रा में रोड़ा डाल रहे हैं। इससे पहले सीएम शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह गुवाहटी में प्रवेश नहीं करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

राहुल गांधी बोले- असम के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं

सीएम हिमंता ने कहा- राहुल मेरे बच्चे से भी डरता है
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने गुवाहटी में प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा- ''राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरता था, अब मेरे बच्चे से भी डरना शुरू कर दिया।''

असम में 25 जनवरी तक चलेगी यात्रा
इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने असम सरकार से यात्रा के लिए अनुमति देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जिस रूट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को यात्रा की अनुमति है, वही हमें भी दिया जाए। असस में न्याय यात्रा 25 जनवरी तक चलेगी। शनिवा को यह अरुणाचल प्रदेश पहुंची थी। 

असम सरकार न्याय यात्रा से डरी: गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि असम सरकार न्याय यात्रा से डर गई है और वह आम जनता को इससे नहीं जुड़ने के लिए डरा-धमका रहे हैं। वे महिलाओं को कार्ड बांटने के बहाने बुलाकर घंटों तक कमरों में बंद कर रहे हैं। यात्रा में जाने वालों को पेट्रोल पंपों से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। कुछ जगहों पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के वाहनों को नुकसान पहुंचाने की भी खबरें हैं।