ADR की रिपोर्ट: ममता की TMC खर्च में नंबर वन, चंद्रशेखर राव की BRS कमाई में अव्वल, जानें 39 पार्टियों का पूरा लेखा-जोखा

ADR Report
X
ADR Report
ADR Report 2024: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स( ADR) ने 39 रीजनल पार्टियों की कमाई और खर्च की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी की TMC खर्च के मामले में देश की सबसे बड़ी रीजनल पार्टी है। के. चंद्रशेखर राव की BRS कमाई में टॉप पर है।

ADR Report: भारतीय राजनीति और चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने वाली गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 2024 की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में देश की 57 में से 39 रीजनल पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) खर्च के मामले में देश की सबसे बड़ी रीजनल पार्टी है। कमाई के मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) टॉप पर है।

जगन मोहन रेड्‌डी दूसरे नंबर पर
फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में ममता बनर्जी की TMC की कमाई 333.45 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 181.1 करोड़ रुपए किए। वहीं के. चंद्रशेखर राव की BRS की कमाई 2022-23 में 737 करोड़ रुपए रही। जबकि खर्च के 57.47 करोड़ रुपए रहा। आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्‌डी की पार्टी YSR कांग्रेस कमाई के मामले में तीसरे और खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर है।

इन पार्टियों ने कमाई से ज्यादा किया खर्च
भारत की टॉप 5 क्षेत्रीय पार्टियों की कमाई और खर्च में बड़ा अंतर देखा गया है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने 737.6 करोड़ रुपए की कमाई की जबकि उनका खर्च मात्र 57.47 करोड़ रुपए रहा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 333.45 करोड़ की कमाई की और 181.1 करोड़ खर्च किए। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की कमाई 214.3 करोड़ रही, जबकि खर्च 52.62 करोड़ है। बीजू जनता दल (BJD) ने 181.05 करोड़ कमाए और 9.98 करोड़ खर्च किए। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की कमाई 74.78 करोड़ रही लेकिन उनका खर्च 79.32 करोड़ था। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि अधिकांश पार्टियों ने अपनी कमाई से कम खर्च किया, जबकि कुछ ने अधिक खर्च किया।

नेशनल पार्टियों की कमाई और खर्च

पार्टी का नाम कमाई खर्च
भाजपा 2360.84 करोड़ 1361.68 करोड़
कांग्रेस 452.37 करोड़ 467.13 करोड़
CPI(M) 141.66 करोड़ 52.62 करोड़
आप 85.17 करोड़ 102.05 करोड़
बीएसपी 29.27 करोड़ 18.42 करोड़
नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) 7.562 करोड़ 6.932 करोड़

स्वैच्छिक योगदान से क्षेत्रीय पार्टियों ने जुटाए 1522.46 करोड़ रुपए
वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, 39 क्षेत्रीय दलों ने स्वैच्छिक योगदान यानी की डोनेशन, अंशदान और चुनावी बांड के माध्यम से 1522.46 करोड़ रुपए जुटाए। जोकि इन पार्टियों की कुल आय का 87.4736% है। इस स्वैच्छिक योगदान में इलेक्टोरल बॉन्ड से मिले डोनेशन ने अहम भूमिका निभाई है। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए इन क्षेत्रीय पार्टियों ने 1285.82 करोड़ रुपए हासिल किए। यह इन पार्टियों की कुल आय का 73.87% था। दूसरे डोनेशन और अंशदान के तौर पर इन पार्टियों 236.638 करोड़ रुपए मिले जो इनकी कुल आय का 13.5961% रहा।

ADR Report
ADR Report

इन पार्टियों ने दी चुनावी बांड से डोनेशन पाने की जानकारी
वर्ष 2022-23 के दौरान, 39 क्षेत्रीय पार्टियों में से केवल 8 पार्टियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 1285.82 करोड़ रुपए का डोनेशन मिलने की जानकारी दी। इसके अलावा, क्षेत्रीय पार्टियों ने आय के दूसरे स्रोतों से 218.02 करोड़ रुपए जुटाने की जानकारी दी है जोकि इन पार्टियों की कुल घोषित आय का 12.5264% है। इस दौरान इन पार्टियों ने ब्याज से कुल आय का 8.93% यानी की 155.3975 करोड़ रुपए जुटाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story