लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा में सतीश पूनिया, राजस्थान में विनय सहस्त्रबुद्धे, भाजपा ने नियुक्त किए स्टेट इलेक्शन इंचार्ज, देखें सूची  

BJP national president JP Nadda
X
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
BJP State Election In-Charges: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे राजस्थान चुनाव प्रभारी और सतीश पूनिया को हरियाणा का इलेक्शन इंचार्ज बनाया गया है। राज्यसभा संसाद सुरेंद्र सिंह नागर सह प्रभारी बनाए गए।  

BJP State Election In-Charges: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टेट इंचार्ज और सह इंचार्ज नियुक्त किए हैं। राष्ट्रीय कार्यालय में जारी सूची में राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम शामिल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने और चुनाव के दौरान बेहतर समन्वय के उद्देश्य से स्टेटवार चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां की है।

आंध्र प्रदेश में अरुण कुमार चुनाव प्रभारी और सिद्धार्थनाथ सिंह सह प्रभारी
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे राजस्थान के चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर और दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को राजस्थान के सह प्रभारी बनाए गए हैं। इसी प्रकार राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का इलेक्शन इंचार्ज बनाया गया है। राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा संसाद सुरेंद्र सिंह नागर सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। आंध्र प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को स्टेट इलेक्शन इंचार्ज और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सह प्रभारी बनाए गए हैं।

हरियाणा में सतीश पूनिया को इसलिए मिली अहम जिम्मेदारी
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के जाट नेता सतीश पूनिया को हरियाणा का इंचार्ज बनाकर एक साथ कई समीकरण साधने की कोशिश की है। हरियाणा, राजस्थान दिल्ली और पश्चिमी यूपी में काफी तादात में जाट आबादी रहती है। वहां की राजनीति में इनका दखल भी बहुत है। माना जा रहा है कि किसान आंदोलन और रेसलरर्स प्रोटेस्ट के बाद जाट समाज में उपजी नाराजगी को पूनिया साध पाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story