Sikkim Assembly Election: भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 23 प्रत्याशियों की घोषणा

bjp
X
File Photo
Sikkim Assembly Election: ग्यालशिंग-बरन्याक से भीम कुमार शर्मा, नामची-सिंघीथान से अरुणा मंगेर, मेली से योगेन राय को टिकट दिया गया है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे।

Sikkim Assembly Election: भाजपा ने मंगलवार को सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी जारी की। इससे पहले 24 मार्च को भाजपा ने 14 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इस तरह भाजपा 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 23 उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर चुकी है।

लिस्ट के अनुसार, ग्यालशिंग-बरन्याक से भीम कुमार शर्मा, नामची-सिंघीथान से अरुणा मंगेर, मेली से योगेन राय को टिकट दिया गया है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे।

यहां देखिए पूरी लिस्ट

24 मार्च को सामने आई थी पहली सूची
24 मार्च को भाजपा ने पहली सूची जारी की थी। जिसमें राज्य इकाई के अध्यक्ष डीआर थापा को अपर वर्चुअल से टिकट दिया गया है। जबकि वरिष्ठ नेता एनके सुब्बा मानेबंग डेंटम से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, तीन निवर्तमान भाजपा विधायकों- राजकुमारी थापा, सोनम वेनचुंगपा और पिनस्टो नामग्याल लेप्चा ने बिना कोई कारण बताए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

2019 में भाजपा को मिले थे 1.62 प्रतिशत वोट
भाजपा ने 2019 के विधानसभा चुनावों में 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे केवल 1.62 प्रतिशत वोट मिले थे। बाद में पार्टी ने विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के 10 विधायकों को अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद भाजपा ने 2019 में दो उपचुनाव जीतकर अपना खाता खोला और उसके विधायकों की संख्या 12 हो गई।

भाजपा ने चार राज्यों में उपचुनाव के लिए उतारे प्रत्याशी

भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के साथ ही गुजरात, हिमाचल, कर्नाटक और वेस्ट बंगाल उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है। गुजरात में 5, हिमाचल में 6, कर्नाटक में एक और पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story