Lok Sabha Election 2024 Result Live: एमपी में भाजपा की सभी सीटों पर बढ़त बरकरार, शिवराज आगे तो दिग्गी राजा हैं बहुत पीछे
Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए 292 और इंड़ी गठबंधन 224 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।;

Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए 292 और इंड़ी गठबंधन 224 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा रुझानों में देशभर की सीटों पर दिग्गज नेताओं की स्थिति क्या बनी है। इस पर जनता की नजरें बनी हुई हैं।
भोपाल में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा आगे
भोपाल में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा आगे हैं। बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा 7847 वोट से आगे। पहले राउंड में आलोक को अब तक 9309 वोट मिले हैं। आलोक शर्मा के निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण श्रीवास्तव को अब तक की मतगणना में 1462 वोट मिले हैं।
नोटा के खाते में अब तक यहां पर 79046 मत आए हैं
इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी अब तक लगभग 3 लाख मतों से आगे है। बताया जा रहा है कि नोटा के खाते में अब तक यहां पर 79046 मत आए हैं। शंकर लालवानी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी फिलहाल टक्कर में नहीं दिख रहे हैं।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 1,47,000 वोट से आगे
विदिशा संसदीय क्षेत्र से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 1,47,000 वोट से आगे चल रहे है। अभी 21 राउंड की गिनती पूरी, कुल 132 राउंड की गिनती होगी। मुरैना, मध्य प्रदेश। मुरैना में शिवमंगल सिंह तोमर, बीजेपी 11,052 वोटों से आगे। भिंड, मध्य प्रदेश संध्या राय बीजेपी 8,321 वोटों से आगे। ग्वालियर, मध्य प्रदेश भारत सिंह कुशवाह बीजेपी 5,333 वोटों से आगे। गुना, मध्य प्रदेश ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी 1,26,168 वोटों से आगे। सागर, मध्य प्रदेश लता वानखेड़े बीजेपी 54,856 वोटों से आगे।
इन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, डॉ. वीरेंद्र खटीक बीजेपी 1,00,869 वोटों से आगे दमोह, राहुल लोधी बीजेपी 58,840 वोटों से आगे। खजुराहो, वीडी शर्मा बीजेपी 1,18,106 वोटों से आगे। सतना, गणेश सिंह बीजेपी 8,190 वोटों से आगे। रीवा, जनार्दन मिश्रा बीजेपी 19,050 वोटों से आगे। सीधी, राजेश मिश्रा बीजेपी 27,326 वोटों से आगे। शहडोल, हिमाद्री सिंह बीजेपी 68,625 वोटों से आगे। जबलपुर, आशीष दुबे बीजेपी 71,539 वोटों से आगे। मंडला, फग्गन सिंह कुलस्ते बीजेपी 36,295 वोटों से आगे।
इन जिलों पर भी अच्छी स्थिति
बालाघाट, भारती पारधी बीजेपी 11,821 वोटों से आगे। छिंदवाड़ा, विवेक साहू बंटी बीजेपी 12,914 वोटों से आगे। होशंगाबाद, दर्शन सिंह चौधरी बीजेपी 46,457 वोटों से आगे। देवास, महेंद्र सिंह सोलंकी बीजेपी 92,485 वोटों से आगे। उज्जैन, अनिल फिरोजिया बीजेपी 43,422 वोटों से आगे। मंदसौर, सुधीर गुप्ता बीजेपी 55,054 वोटों से आगे। रतलाम,अनीता नागर सिंह चौहान बीजेपी 81,150 वोटों से आगे। धार, सावित्री ठाकुर बीजेपी 51,666 वोटों से आगे।