Logo
By election 2024: भाजपा ने 8 राज्यों के उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नाव्या हरिदास को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका वाड्रा से होगा।

By election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने 8 राज्यों की 25 सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार शाम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसमें 24 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट शामिल है। भाजपा ने वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ नाव्या हरिदास को टिकट दिया है।

  • बिहार: तरारी से विशाल प्रशांत को टिकट मिला है। जबकि, रामगढ़ सीट से अशोक कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। 
  • छत्तीसगढ़: रायपुर सिटी दक्षिण से सुनील सोनी मैदान में उतरे हैं. 
  • कर्नाटक: भाजपा ने शिग्गांव से भरत बसवराज बोम्मई को टिकट दिया है। वहीं संदूर से बंगारू हनुमंत को उम्मीदवार बनाया है। 
  • केरल: पाल्लकाड़ विधानसभा सीट से भाजपा ने श्री कृष्ण कुमार और चेलक्कारा से के बालाकृष्णन को टिकट दिया है।
  • मध्य प्रदेश: विजयपुर विधानसभा सीट से रामनिवास रावत को टिकट मिला है। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिराज सिंह चौहान की बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा ने रमाकांत भार्गव को कैंडिडेट्स बनाया है।
  • राजस्थान: झुंझुनू विधानसभा सीट से राजेंद्र भांबू को और रामगढ़ से सुखवंत सिंह को टिकट मिला है।
  • असम: भाजपा ने ढोलाई सीट से अनुसूचित जाति के निहार रंजन दास को उम्मीदवारा बनाया है। जबकि, बेहाली से दिगंता घाटोवर को और सामगुरी से दीप्लु रंजन शर्मा को टिकट मिला है।

देखें बीजेपी उम्मीदवारों लिस्ट

 

13 नवंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उप चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 

5379487