Nishikant Dubey on SC: सुप्रीम कोर्ट के विधेयकों से जुड़े एक फैसले पर तकरार बढ़ती जा रही है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कोर्ट के इस निर्णय पर ऐतराज जताया है। कहा, मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। वह अपॉइंटिंग अथॉरिटी को कैसे निर्देशित कर सकते हैं। कांग्रेस ने इसे CJI का अपमान बताया है।
झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार (19 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा, क्या आप कानून बनाने वाली संसद को भी निर्देश देंगे। सांसद ने देश में गृह युद्ध के लिए सीजेआई संजीव खन्ना को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा, देश में धार्मिक तनाव पैदा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है।
#WATCH | Delhi: "...Supreme Court is responsible for inciting religious wars in the country. The Supreme Court is going beyond its limits. If one has to go to the Supreme Court for everything, then Parliament and State Assembly should be shut..." says BJP MP Nishikant Dubey pic.twitter.com/ObnVcpDYQf
— ANI (@ANI) April 19, 2025
तमिलनाडु से जुड़े मुद्दे पर टिप्पणी
- दरअसल, मामला तमिलनाडु सरकार और वहां के गवर्नर के बीच जारी टकराव का है। सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को एक आदेश दिया था। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि राज्यपाल के पास कोई वीटो पावर नहीं है। राष्ट्रपति को 3 महीने के अंदर इन लंबित बिलों पर फैसला लेना चाहिए।
- सांसद निशिकांत दुबे इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। कहा, कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर किसी को सर्वोच्च अदालत जाना पड़े तो संसद-विधानसभा बंद कर देनी चाहिए।
#WATCH लखनऊ: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "...जब बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान बनाया था, तो उसमें उन्होंने विधायिका और न्यायपालिका के अधिकारों का स्पष्ट रूप से वर्णन किया है...भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी लोकसभा… pic.twitter.com/FXqtz2argN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2025
सांसद दिनेश शर्मा ने किया बचाव
यूपी से बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने निशिकांत दुबे का बचाव किया। कहा, बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में विधायिका और न्यायपालिका के अधिकारों का स्पष्ट वर्णन किया है। इसके अनुसार, लोकसभा और राज्यसभा को कोई निर्देशित नहीं कर सकता। राष्ट्रपति सर्वोच्च हैं। उन्हें भी कोई चुनौती नहीं दे सकता।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "वे सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं...संवैधानिक पदाधिकारी, मंत्री, भाजपा सांसद सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बोल रहे हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट एक ही बात कह रहा है… pic.twitter.com/EW18KwKmAl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2025
कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार किया है। कहा, वे सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने जब से यह कहा है कि कोई भी कानून बने, संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ न हो। कोई कानून यदि संविधान के खिलाफ है तो हम स्वीकार नहीं करेंगे। तभी से सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाया जा रहा है।