Lok Sabha Election 2024 Result Live: महाराष्ट्र में शिंदे के साथ भाजपा का प्रदर्शन नहीं दिखा बेहतर, यूपी में भी विरोधी दल निकल रहे आगे

Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोकसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा इस बार के चुनाव कुछ राज्यों में अपना पिछला प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पाई है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र राज्यों के आए चौंकाने वाले चुनावी नतीजों में भाजपा को कई सीटों पर नुकसान होने की संभावना होती दिखाई दे रही है।
फाइनल आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं
उत्तर प्रदेश में विरोधी दल के रूप में सपा ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया है। कांग्रेस ने भी इंड़ी गठबंधन में सीट शेयरिंग के साथ अब तक करीब 7 सीटों पर अपना बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। भाजपा यूपी में करीब 36 सीटों के आस पास अपने आंकड़े बनाए हुए है, हालांकि कि फाइनल आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं।
महा विकास अघाड़ी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रही है
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजों के दौरान भाजपा और शिंदे गुट के गठबंधन को झटका लगता दिखाई दे रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार महायुति गठबंधन सिर्फ 19 सीटों पर ही आगे चल रही है, जबकि महा विकास अघाड़ी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महायुति गठबंधन की बात करें तो यहां पर सबसे बड़ा झटका एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को लगा है।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं
महाराष्ट्र में अजित पवार की पार्टी का प्रदर्शन भी ठीक दिखाई नहीं दे रहा है। पवार की पार्टी सिर्फ को अब तक सिर्फ एक ही सीट बढ़त बनती दिखाई दे रही है। हालांकि इसके विपरीत देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा सभी सीटों पर बेहतर स्थिति पर बनी है। निर्वाचन आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा का जादू बरकरार है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी यहां पर पीछे चल रहे हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS