Lok Sabha Election 2024 Result Live: दिल्ली में भाजपा का जादू बरकरार, सभी सीटों पर प्रत्याशी भारी अंतर के साथ रुझानों में आगे

Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोकसभा चुनाव के रुझानों में देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा सभी सीटों पर बेहतर स्थिति पर बनी है। निर्वाचन आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा का जादू बरकरार है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी यहां पर पीछे चल रहे हैं।
बांसुरी स्वराज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 29437 वोट से आगे
दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती पूरी की जा रही है। भाजपा की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 29437 वोट से आगे चल रही है। इस सीट पर करीब 6 राउंड की गिनती पूरी कर ली गई है। दिल्ली उत्तर पश्चिम सीट पर भी भाजपा 117865 आगे है। रामबीर सिंह बिधुड़ी 66007 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली में 40 प्रतिशत की मतगणना पूरी हो चुकी है
सूत्रों के अनुसार अब तक दिल्ली में 40 प्रतिशत की मतगणना पूरी हो चुकी है। सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी भारी अंतर से आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप पार्टी ने गठबंधन करते हुए अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल इस बार यहां से भाजपा के प्रत्याशी हैं अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जेपी अग्रवाल से वह बढ़त बनाए हुए हैं। जानकारी सामने यह भी आ रही है कि यहां पर करीब 2119 वोट नोटा के पड़े हैं।
भाजपा सूपड़ा साफ करती दिख रही है
दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश में भी भाजपा सूपड़ा साफ करती दिख रही है। प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट जिस पर लंबे अरसे से कांग्रेस जीत दर्ज करती आ रही थी। इस बार भाजपा के प्रत्याशी ने यहां पर अब तक की मतगणना के दौर में बढ़त बना कर रखी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए इस बार चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS