Logo
By-Election 2024 Voting: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, बिहार की रूपौली, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सहित 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुआ। सुबह 7 बजे से वोटिंग के लिए लोगों की कतारें लगी थी।  

By-Election 2024 Voting: मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा सहित 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों में उपचुनाव हुआ। इनमें से कुछ सीटें लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं। जबकि, कुछ सीटें विधायकों के निधन व दलबदल के चलते खाली हुई हैं।

राज्यवार विधानसभा सीटें जहां हो रहे उपचुनाव 

राज्य  विधानसभा सीटें
मध्य प्रदेश  अमरवाड़ा
बिहार रूपौली
उत्तराखंड बद्रीनाथ और मंगलौर
पंजाब जालंधर वेस्ट
बंगाल रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदा, मणिकताला
तमिलनाडु विक्रावंदी
हिमाचल प्रदेश देहरा, हमीरपुर और नालागढ़

14 जून को नोटिफिकेशन, 13 को आएंगे रिजल्ट 
निर्वाचन आयोग ने 14 जून को उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया था। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून व स्क्रूटनी 24 जून को हुई। नाम वापस की आखिरी तारीख 26 जून थी। नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। 

विधानसभा उप चुनाव वोटिंग अपडेट; By-Election 2024 Voting Live Update

  • CM धामी बोले-दोनों सीट जीतेगी भाजपा 
    उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यहां की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। इस बार भी हमें ही आशीर्वाद मिलेगा। हम दोनों सीटें जीतेंगे। लैंडस्लाइड पर सीएम ने कहा, मानसून का समय हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। हम इस पर काम कर रहे हैं। स्थिति पर नजर बनाए हुआ हूं। 
  • दोपहर 3 बजे तक 66.58% मतदान
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर सुबह से वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक यहां 66.58% मतदान हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। 
  • अमरवाड़ा में 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग 
    छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट में दोपहर 1 बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो गई। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। अमरवाड़ा में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के कमलेश शाह, कांग्रेस के धीरन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देव रावेन भलावी के बीच माना जा रहा है। 
     Voting in Amrawara by-election
    Voting in Amrawara by-election
  • अमरवाड़ा के पिपरिया राजगुरु वोटिंग  
    ध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। पिपरिया राजगुरु की पोलिंग बूथ में वोट डालते मतदाता। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
  • रानाघाट दक्षिण में मतदान से पहले काली पूजा 
    पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की रानाघाट दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां से भाजपा उम्मीदवार मनोज बिस्वास ने मतदान से पहले काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में मतदाता फिर हमें जिताएंगे। राणाघाट दक्षिण भाजपा का क्षेत्र है। पिछले चुनाव में यह बार-बार साबित हुआ है।  
  • बिहार के रूपौली विधानसभा उपचुनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। JDU उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल ने अपनी पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया।

5379487