चीन ने बदले अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम:11 रिहायशी इलाके,12 पहाड़, 4 नदियों को दिया नया नाम, इन्हें अपना हिस्सा बताया

China renamed Arunachal Pradesh places:चीन ने एक बार फिर से अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताने का दावा किया है। इसने अरुणाचल प्रदेश के 30 जगहों को अपना बताते हुए उनका नाम बदल दिया है।

Updated On 2024-04-01 12:35:00 IST
China renamed Arunachal Pradesh places

China renamed Arunachal Pradesh places: चीन ने एक बार फिर से अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताने का दावा किया है। इसने अरुणाचल प्रदेश के 30 जगहों को अपना बताते हुए उनका नाम बदल दिया है। चीन से पब्लिश होने वाले साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, अरुणाचल के 11 रिहायशी इलाके,12 पहाड़, 4 नदियों एक तालाब और एक पहाड़ी रास्ते को नया नाम दिया गया है। इनमें से कुछ नाम रोमन भाषा में वहीं, कुछ नाम चीनी और तिब्बती भाषा में जारी किए गए हैं।

चीन के सिविल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने जारी की लिस्ट
चीन के मिनिस्ट्री ऑफ सिविल अफेयर्स ने शनिवार को जंगनान के 30 जगहों के नाम बदले जाने की लिस्ट जारी की। बता दें कि चीन अरुणचल प्रदेश को जांगनन या स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत का हिस्सा बताता रहा है। चीनी मीडिया के मुताबिक चीन के सिविल मिनिस्ट्री ने अपने बयान में कहा कि स्टेट काउंसिल यानी कि चीन के कैबिनेट के प्रावधानों के मुताबिक अपने चीन के जंगनान के कुछ भौगोलिक नामों का मानकीकरण किया है। इसका सीधा मतलब है कि चीन इन जगहों का नाम बदल दिया है।

पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है चीन
चीन की ओर से यह हरकत पहली बार नहीं की गई है। बीते सात साल में चीन ने चार बार अरुणाचल प्रदेश की जगहों का नाम बदला है। इससे पहले अप्रैल 2023 में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों का नाम अपने नक्शे में बदल दिया था। इससे पहले भी 2021 में 15 और 2017 में 6 जगहों का नाम बदला था। ऐसा करके चीन अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर अपनी दावेदारी जताने की कोशिश कर रहा है। 

विदेश मंत्रालय ने चीन के दावे को बताया था आधारहीन
28 मार्च को विदेश मंत्रालय क प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के कुछ जगहों को अपना बताने पर कहा था कि चीन अपने आधारहीन दावे जितना चाहे दोहरा सकता है। अरुणचल प्रदेश के मुद्दे पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। अरुणाचल प्रदेश हमेश देश का अभिन्न अंग रहा है ओर रहेगा। बता दें कि उस समय चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अरुणाचल का कुछ हिस्सा चीन का होने का दावा किया था। इसके जवाब में रणधीर जायसवाल ने यह बात कही थी।

अमेरिका भी कर चुका है इस मामले में चीन की निंदा
हाल ही में अमेरिका ने भी अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया था। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बीते 9 मार्च को कहा था कि संयुक्त राष्ट्र अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है। हम लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर सैन्य या नागरिक घुसपैठ या अतिक्रमण द्वारा सीमा को आगे बढ़ाने के किसी भी एकतरफा प्रयास का दृढ़ता से विरोध करते हैं। चीन ने इस पर अमेरिका की आलोचना की थी और कहा था कि भारत और चीन दोनों सीमा विवाद सुलझाने के लिए परिपक्व हैं। 

Similar News