Assembly elections 2024: चुनाव आयोग ने शनिवार को  लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया। जिन 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं। इस घोषणा के साथ ही ही इन राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। आइए जानते हैं कि इन राज्याें में कब होंगे विधानसभा चुनाव। 

जानिए चार राज्याें में चुनाव की तारीख
चुनाव आयोग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक चरण में मतदान होगा। वहीं ओडिशा में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। जानिए इन राज्याें में चुनाव की तारीख

  1. आंध्र प्रदेश में -13 मई 
  2. अरुणाचल प्रदेश -19 अप्रैल 
  3. ओडिशा- 13 मई और 20 मई 
  4. सिक्किम-19 अप्रैल को 

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव: 
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी (YSRCP) दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए मैदान में होगी। साल 2019 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में YSRCP को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में YSRCP ने राज्य की कुल 175 विधानसभा सीटों में 151 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं तेलगू देशम पार्टी (TDP) के खाते में 23 सीटें आई थीं। कांग्रेस और बीजेपी राज्य में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। मौजूदा समय में टीडीपी, जनसेना और बीजेपी ने गठबंधन किया है, वहीं YSRCP ने अकेले चुनाव लड़ने का  फैसला किया है। 

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें:

 

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव:
अरुणाचल प्रदेश में मौजूदा समय में मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अगुवाई वाली सरकार है। राज्य में विधानसभा की 60 सीटें हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में पेमा खांड समेत बीजेपी के तीन विधायक निर्विरोध चुने गए थे। 57 सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी के पास मौजूदा समय में विधानसभा में 41 विधायकों का समर्थन है। बाकी सीटों पर नेशनल पीपुल्स पार्टी(), पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश(PPA) और दो निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा है। 

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें:

Arunachal Pradesh election

ओडिशा विधानसभा चुनाव: 
ओडिशा विधानसभा चुनाव में फिलहाल नवीन पटनाइक की अगुवाई वाली पार्टी बीजू जनता दल (BJD) की सरकार है। ऐसा कहा जा रहा था कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और बीजेडी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इस पर सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में राज्य में बीजेडी और बीजेपी के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने राज्य की 147 सीटों में से 112 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने 23 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी। 

ओडिशा विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें: 

 

सिक्किम विधानसभा चुनाव: 

सिक्किम विधानसभा में कुल 32 सीटें हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में प्रेम सिंह तमांग की अगुवाई वाली सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार है। पिछले विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 32 सीटों में से 17 सीटों पर चुनाव जीता था। वहीं सिक्कित डेमोक्रेटिक फ्रंट राज्य में दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी थी और 15 सीटों पर कब्जा किया था। सिक्किम में मौजूदा समय में ना तो बीजेपी के और ना ही कांग्रेस के एक भी विधायक हैं। 

सिक्किम विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें: