Logo
Sanjay Nirupam joins Shiv Sena: पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गए। संजय निरुपम के साथ ही उनकी पत्नी और बेटी ने भी शिवसेना जॉइन कर लिया है। पूर्व कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना जॉइन किया।

Sanjay Nirupam joins Shiv Sena: पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गए। संजय निरुपम के साथ ही उनकी पत्नी और बेटी ने भी शिवसेना जॉइन कर लिया है। पूर्व कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना जॉइन किया। मुख्यमंत्री शिंदे ने निरुपम का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके फैसले के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि निरुपम का शिवसेना से जुड़ाव उस समय से है जब शिव सेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

होइहे वही जो राम रचि राखा: संजय निरुपम
संजय निरुपम शिवसेना जॉइन करने के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एकनाथ शिंदे के आनंद आश्रम पहुंचे। हालांकि, मुख्यमंत्री शिंदे के लिए संजय निरुपम को करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। शिवसेना जॉइन करने के बाद संजय निरुपम ने कहा कि होइहे वही जो राम रच राखा। मैं अपने पूरे दल बल के साथ शिवसेना में शामिल हुआ हूं। इस लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवारों को जीत दिलानी ही हमारी हमारी आगे की रणनीति होगी। मुंबई में शिवसेना को तीन सीटों पर जीत दिलाऊंगा और भगवा का झंडा बुलंद करूंगा। कभी कोई शिकायत का मौका नहीं दूंगा। देर आया दुरुस्त पर आया। 

शिवसेना मुखपत्र के संपादक रह चुके हैं निरुपम
संजय निरुपम 19 साल बाद अपनी जड़ों की ओर लौटे हैं। संजय निरुपम ने अपना राजनीतिक करियर शिवसेना से शुरू किया था। हालांकि बाद में कांग्रेस में चले गए।पिछले महीने उन्हें कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस से निष्काषित कर दिया था। चुनौतियों के बावजूद, निरुपम ने शिवसेना में फिर से शामिल होने का फैसला किया। निरुपम शिवसेना के हिंदी मुखपत्र सामना के संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

कांग्रेस में कई अहम पदों पर रहे संजय निरुपम
कांग्रेस में अपने कार्यकाल के दौरान, निरुपम ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 2009 के चुनाव में उन्होंने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट भी जीती। संजय निरुपम कांग्रेस की  मुंबई इकाई के प्रमुख भी रहे। बीते महीने 4 अप्रैल को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते कांग्रेस ने संजय निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया था।  बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर निरुपम ने शिवेसना (यूबीटी)  के खिलाफ टिप्पणी की थी। कांग्रेस इसी बात को लेकर संजय निरुपम से नाराज थी। बता दें कि शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन में है। 

कांग्रेस ने  स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया था नाम
कांग्रेस ने संजय निरुपम को लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया था। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा था कि संजय निरुपम ने पार्टी लाइन से इतर जाकर बयान दे रहे थे। उनके बयान जिस तरह से आ रहे थे, ऐसा लग रहा था कि उन्होंने किसी की सुपारी ले रखी है। उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। ऑन द स्पॉट कार्रवाई होगी। इसके कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से निष्काषित किए जाने की सार्वजनिक जानकारी साझा कर दी थी।

5379487