One Nation One Election: कांग्रेस ने साफ किया अपना स्टैंड, कहा- 'ये लोकतंत्र में काम नहीं करेगा'

Congress, Mallikarjun Kharge, One Nation One Election,
X
कांग्रेस ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा कि यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
One Nation One Election:पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये योजना लोकतंत्र में काम नहीं कर सकती है।

One Nation One Election: मोदी कैबिनेट ने देश में एक साथ चुनाव करना के लिए One Nation One Election को मंजूरी दे दी है। इसके बाद इस बिल को संसद में पेश किया जाएगा। वहीं कांग्रेस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये योजना लोकतंत्र में काम नहीं कर सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हम इस फैसले के साथ नहीं हैं। एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र में काम नहीं कर सकता।

अगर हम चाहते हैं कि हमारा लोकतंत्र जीवित रहे तो चुनाव आवश्यकतानुसार होने चाहिए।" वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वन नेशन, वन इलेक्शन के पक्ष में नहीं है। लोकतंत्र में यह उचित तरीका नहीं हैं।

मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को आज (18 सितंबर) को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। आगे संसद के शीतकालीन सत्र में एनडीए सरकार यह बिल संसद में पेश करेगी।

18 हजार पन्नों की है रिपोर्ट
एक देश एक चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने इसी साल 14 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। वन नेशन वन इलेक्शन की यह रिपोर्ट 18 हजार 626 पेज की है।

यह भी पढ़ें : J-K Election 2024 Live Updates: जम्मू-कश्मीर में 3 बजे तक 50.65% वोटिंग; किश्तवाड़-डोडा में सबसे ज्यादा मतदान

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story