'वह सब मिला, जिसकी हमें उम्मीद थी': PM मोदी की US यात्रा से कांग्रेस सांसद शशि थरूर गदगद; जानें क्या कहा

Congress MP, Shashi Tharoor, PM Modi US visit
X
हमें वह सब मिला, जिसकी उम्मीद थी: PM मोदी की US यात्रा से कांग्रेस सांसद शशि थरूर हुए गदगद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से कांग्रेस सांसद शशि थरूर खुश हैं। शुक्रवार (14 फरवरी) को बेंगुलुरू में कहा, PM मोदी ने हमारी महत्वपूर्ण चिंताओं का समाधान हुआ है।

Shashi Tharoor on Modi US visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा की कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सराहना की है। शुक्रवार (14 फरवरी) को बेंगुलुरू में मीडिया को बताया कि पीएम मोदी ने व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण चिंताओं का समाधान किया है। हालांकि, अवैध प्रवासी भारतीयों की वापसी के तरीके पर भी उन्होंने सवाल भी उठाए हैं। कहा, पीएम मोदी को इस मुद्दे पर भी डोनाल्ड ट्रंप से चर्चा करनी चाहिए थी।

हमारी चिंताओं का समाधान हुआ
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कर्नाटक दौरे पर थे। बेंगुलुरू में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप के बयान से अब तक जो कुछ भी देखने को मिला है, वह बहुत उत्साहजनक है। हम सबकी कुछ बड़ी चिंताओं का समाधान हुआ है। व्यापार और टैरिफ के मुद्दे पर दोनों नेताओं ने साथ बैठकर गंभीर बातचीत करने का फैसला किया है। सितंबर-अक्टूबर तक यह चर्चा संभव है।

यात्रा के विवरणों से काफी उत्साहित हूं
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आगे कहा, पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा से हमें वह सब कुछ मिला है, जिसकी हमें उम्मीद थी। सिवाय इस आश्वासन के कि भारतीय प्रवासियों को वापस कैसे भेजा जाए। यात्रा के अब तक प्राप्त विवरणों से मैं काफी उत्साहित हूं। उनकी वापसी व अधिक विवरणों का इंतजार है।

वीडियो देखें

यह भी पढ़ें: सोरोस विवाद: थरूर के दावे पर हरदीप पुरी का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

अवैध आव्रजन के मुद्दे पर बात करनी थी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, रक्षा मोर्चे पर हुई पहल की भी तारीफ की। बताया F-35 स्टील्थ विमान बेचने की प्रतिबद्धता बहुत मूल्यवान है, क्योंकि यह अत्याधुनिक विमान है। पीएम मोदी को अवैध आव्रजन के मुद्दे पर भी चर्चा करनी चाहिए थी। उनकी वापसी का तरीका ठीक नहीं है। हालांकि, इस मामले में उनका रुख बिल्कुल सही है। यह गुमराह युवा हैं, जिन्हें अवैध रूप से अमेरिका जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

कौन हैं कांग्रेस सांसद?
शशि थरूर कांग्रेस के सीनियर नेता, लेखक और पूर्व राजनयिक हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम से वह लोकसभा सांसद हैं। विदेशी मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली और यूएसए की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। संयुक्त राष्ट्र में 2001-2007 तक अंडर-सेक्रेटरी जनरल रहे। 20 से अधिक किताबें लिख चुके हैं। गत वर्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story