Logo
Desh Ka Mausam:(India Weather Update): भारत के कई हिस्सों में मानसून के आखिरी महीने में भारी बारिश का दौर जारी है। एमपी और राजस्थान में स्कूलें बंद कर दी गई हैं। जानें देश के मौसम का हाल।

Desh Ka Mausam: (India Weather Update): भारत के कई हिस्सों में मानसून के आखिरी महीने में भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 राज्यों के लिए गुरुवार (12 सितंबर) को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं कई जगहों पर बाढ़ आ गई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। आइए, जानते हैं देश में कहां कैसा है मौसम का हाल। 

मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट, राजगढ़ किले की दीवार ढही  (Heavy Rainfall in Madhya Pradesh)
मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर और भोपाल में तेज बारिश की संभावना है। बारिश के चलते दतिया में राजगढ़ किले की बाहरी दीवार ढह गई, जिसके मलबे में 9 लोग दब गए। अब तक दो शव निकाले जा चुके हैं और बचाव कार्य जारी है। भारी बारिश को देखते हुए मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में छु‍ट्टी का ऐलान कर दिया है।

राजस्थान में स्कूल बंद, कई जिलों में अलर्ट (Heavy Rain in Rajasthan)
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर सहित 27 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर और धौलपुर में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को धौलपुर और झालावाड़ सहित कई जिलों में 6 इंच तक बारिश हुई। IMD के मुताबिक, राजस्थान में जयपुर, कोटा और अजमेर में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के इन हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढें: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज होगी झमाझम बारिश, हरियाणा के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश
दिल्ली में आज मौसम में हल्की नमी और बादलों की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजधानी में हवा की गति मध्यम है, जिससे वातावरण थोड़ा ठंडा और सुहावना बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में NDRF और SDRF तैयार (Rainfall Alert in Uttar Pradesh)
उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना के चलते मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और सहारनपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 10 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढें: देश का मौसम: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 5 की मौत, मध्य प्रदेश में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में बाढ़, 25 राज्यों में अलर्ट

बिहार में भीषण बारिश की संभावना  (Heavy rainfall in Bihar)
बिहार में आज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। विशेष रूप से पटना, गया और दरभंगा जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उत्तर भारत में कई नदियाें का जलस्तर उफान पर है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सरकार की ओर से विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये भी पढें: देश का मौसम: यूपी में आकाशीय बिजली से 9 की मौत, 21 राज्यों में अलर्ट, राजस्थान के अजमेर में स्कूल-कॉलेज बंद

13 सितंबर को 7 राज्यों में 12 सेमी बारिश की संभावना  (IMD Rain Forecast)
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 12 सेमी तक बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढें: देश का मौसम: राजस्थान में बारिश ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, 19 राज्यों में अलर्ट, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में अब तक 33 की मौत

पूर्वी भारत में भी बारिश का अलर्ट  (Rainfall in Eastern India)
पूर्वी भारत के हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 7 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी
झारखंड में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची और धनबाद में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही, झारखंड के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी रह सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के खतरे को लेकर लोगों को आगाह किया गया है। राजधानी रांची के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। 

पश्चिम बंगाल और नॉर्थईस्ट में भी भारी बारिश
पश्चिम बंगाल और नॉर्थईस्ट राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है। कोलकाता, दार्जिलिंग और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन राज्यों में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। नॉर्थइस्ट के कई राज्यों में भूस्खलन को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। 

5379487