Logo
देश भर में मानसून अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। हालांकि, अब भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। यूपी के 21 जिलों में बाढ़ आ गई है। बिहार में गंगा उफान पर है। 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट। जानें आज का ताजा मौसम अपडेट।

Desh Ka Mausam: (India Weather Update) देश भर में मानसून अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। हालांकि, अब भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। यूपी और बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अब तक बारिश और भूस्खलन से 177 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के 19 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा है देश का मौसम, कहां बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें और कहां बारिश थमने से मिली राहत। पढ़ें देश मौसम का ताजा अपडेट।

यूपी: 21 जिलों में बाढ़, 500 से ज्यादा गांव जलमग्न
उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बाढ़ आ गई है। करीब 500 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा और सरयू जैसी नदियां उफान पर हैं। शाहजहांपुर में राज्य हाईवे पर बहते पानी में एक युवक बह गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इन बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों की ज़िंदगी मुश्किलों में फंस गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बिहार: गंगा उफान पर, 110 छात्रों को किया गया रेस्क्यू
बिहार के भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय में गंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मुंगेर के चंडीका स्थान मंदिर में 5-6 फीट तक पानी भर गया, जिससे मंदिर को बंद करना पड़ा। (Ganga water level in Bihar) भागलपुर की तिलका मांझी यूनिवर्सिटी में भी बाढ़ का पानी घुस गया है, जहां से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। इस बीच, गंगा नदी के पानी ने पटना के एनएच-31 को भी जाम कर दिया है।

ये भी पढें: MP Weather Update:  इंदौर-उज्जैन में हल्की बारिश, MP में 24 से मानसून का स्ट्रांग सिस्टम, जानें मौसम का हाल 

हिमाचल: भारी बारिश से बिगड़े हालात, अब तक 177 की मौत
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक 177 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में हल्की बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा, लेकिन कई क्षेत्रों में सड़कें बंद हैं। (Heavy rain in Himachal Pradesh) मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में अब तक 573.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से कम है। कांगड़ा सहित राज्य के 29 सड़कों पर यातायात बंद है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढें: देश का मौसम: कानपुर में बाढ़, भूस्खलन के बाद हिमाचल की सड़कें बंद, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा सहित 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। (Heavy Rain Alert in India) खासकर नागालैंड, मणिपुर और राजस्थान में 22 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों के अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी उमस बनी रहेगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढें: Delhi Rain: दिल्ली में राजनीतिक घमासान के बीच मौसम का मिजाज बदला, झमाझम बारिश, वाहनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक

मध्य प्रदेश: एक बार फिर एक्टिव हो रहा मानसून
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। राज्य के पूर्वी हिस्सों जैसे जबलपुर, शहडोल और सागर में 24 सितंबर से बारिश की संभावना जताई गई है।  भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिस्सों में भी हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। अगले चौबिस घंटो मध्य प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

राजस्थान: मानसून का अंतिम चरण, बारिश के आसार नहीं
राजस्थान में मानसून का अंतिम दौर चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि अगले सप्ताह तक राज्य में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है और तापमान सामान्य बना हुआ है।

5379487