वायनाड में लैंडस्लाइड से तबाही: आसमान से बरसी आफत से उजड़े सैकड़ों घर, तस्वीरों में देखें दिल दिहला देने वाला मंजर

Wayanad landslide: केरल के वायनाड में आसमान से आफत बरस गई। तेज बारिश से सोमवार रात 2 बजे 4 जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। भूस्खलन से 4 गांव बह गए। घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां भी बह गईं। अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है। 400 से ज्यादा लोग लापता हैं। SDRF और NDRF सहित आर्मी के 200 से ज्यादा जावन रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं। एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। कुदरत के कहर से वायनाड में हुई तबाही की दुखद और दिल दहला देने वाली तस्वीरें...।
मृतकों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान
लैंडस्लाइड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बना दिया है। इमरजेंसी हेल्थ सर्विस के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए हैं। बारिश के चलते कोझिकोड के सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन में मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS