Logo
Dharavi mosque Demolition: मुंबई के धारावी में BMC की मस्जिद तोड़ने के खिलाफ शनिवार (21 सितंबर) को भारी हंगामा हुआ। लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया और पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।

Dharavi mosque Demolition:मुंबई के धारावी में BMC द्वारा एक अवैध मस्जिद के हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई से तनाव फैल गया है। मेहबूब-ए-सुबानिया मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने पहुंची BMC टीम का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान भीड़ ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया और BMC की गाड़ी समेत अन्य वाहनों को तोड़फोड़ दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस की भारी तैनाती की गई है।

मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की कोशिश, भीड़ का हंगामा
धारावी में स्थित 25 साल पुरानी सुबानिया मस्जिद को BMC ने अवैध घोषित किया था। बीएमसी टीम इस मस्जिद के एक हिस्से को शनिवार को गिराया जाना था। जैसे ही BMC की टीम कार्रवाई करने पहुंची, मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। नाराज मुसलिम समुदाय के लोगों ने  पूरी सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है और इसे गिराना गलत है। 

ये भी पढें: मंडी मस्जिद के 2 अवैध फ्लोर गिराने का आदेश: नगर निगम कोर्ट ने 30 दिनों का वक्त दिया, कहा- खुद ढांचा तोड़ो, वरना प्रशासन तोड़ेगा

पुलिस बल की तैनाती, इलाके में बढ़ा तनाव
स्थिति को देखते हुए धारावी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने BMC की गाड़ी के साथ अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि मस्जिद को गिराना अनुचित है, क्योंकि यह मस्जिद कई दशकों से वहां है। इसके बावजूद, BMC द्वारा इसे अवैध घोषित करने पर लोग नाराज हैं। विरोध को देखते हुए पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

ये भी पढें: Gyanvapi Mosque: ज्ञानवापी में पूजा रुकवाने SC पहुंची मस्जिद कमेटी, CJI का आदेश-अपनी-अपनी जगह पर जारी रहेगी पूजा और नमाज

कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
मुंबई उत्तर-मध्य की कांग्रेस सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को धारावी की मस्जिद के खिलाफ BMC की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है, और उन्होंने आश्वासन दिया है कि मस्जिद को गिराने की कार्रवाई रोकी जाएगी।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भरोसा दिलाया है कि संबंधित अधिकारियों से इस मसले पर बात की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मस्जिद को गिराने की प्रक्रिया  फिलहाल टाली जा सकता है।

5379487