मालदीव के हाई कमिश्नर को विदेश मंत्रालय ने किया तलब, EaseMyTrip ने सस्पेंड की सभी फ्लाइट्स बुकिंग

EaseMyTrip Suspends Maldives Flight Bookings: पीएम मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप के दौरे पर थे। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। इसके बाद लोग कहने लगे कि मालदीव जाने से बेहती लक्षद्वीप जाएं। इससे मालदीव के नेता नाराज हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखी। इसके बाद भारतीयों और मालदीव के नागरिकों में जंग छिड़ गई।;

Update: 2024-01-08 04:27 GMT
India-Maldives relations
India-Maldives relations
  • whatsapp icon

EaseMyTrip Suspends Maldives Flight Bookings: भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चे पर बुरी तरह घिर गया है। सोमवार को मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया। हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब सुबह साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय पहुंचे। हालांकि इस बैठक की डिटेल सामने नहीं आई है। 

वहीं, ट्रेवल एजेंसी EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। कंपनी के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोमवार सुबह अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह निर्णय हमारे राष्ट्र के साथ एकजुटता में लिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी है। 

मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड
उधर, मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों माल्शा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल महजूम माजिक को सस्पेंड कर दिया गया है। इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को खारिज किया। कहा कि वे मंत्रियों के अपने विचार थे। सरकार उनकी बातों का समर्थन नहीं करती है। 

#BycottMaldives

ट्रेंड हुआ #BoycottMaldives
रविवार को सोशल मीडिया पर दिनभर '#BoycottMaldives' ट्रेंड हुआ। जबकि कई भारतीयों ने कहा कि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने मालदीव की अपनी यात्राएं रद्द कर दीं हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर, कंगना रनौत सहित कई हस्तियों ने भी मालदीव के मंत्रियों के कमेंट पर ऐतराज जताया। 

भारतीय पर्यटकों से गुलजार रहता है मालदीव
मालदीव का पर्यटक भारतीय पर्यटकों से गुलजार रहता है। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हर साल सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक मालदीव घूमने जाते हैं। 

साल भारतीय पर्यटक
2023 1,93,000
2022 2,41,000
2021 2,91,000
2020 63,000
2019 1,80,000
2018 90,474

Similar News