Jharkhand: झारखंड में चुनाव से पहले EC की सख्ती; DGP को तत्काल प्रभाव से हटाने का दिया आदेश

Jharkhand Election 2024: चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए झारखंड सरकार से प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का निर्देश दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आयोग ने शनिवार (19 अक्टूबर) को इसको लेकर आदेश जारी किया है।
इस आदेश में कहा गया है कि कार्यवाहक डीजीपी की कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को शाम 7 बजे तक इन निर्देशों का अनुपालन प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है।
आयोग ने क्यों लिया एक्शन?
आयोग ने झारखंड सरकार को 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजे तक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का एक पैनल तैयार करने का भी निर्देश दिया है। आयोग ने यह निर्णय पिछले चुनावों में अनुराग गुप्ता के खिलाफ प्राप्त शिकायतों और कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए लिया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand assembly election 2024: JMM और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, राजद के खाते में 7 सीटें
2019 में कार्यभार से किया था मुक्त
साल 2019 में लोकसभा चुनावों के दौरान, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) द्वारा पक्षपातपूर्ण आचरण के आरोप लगाने के बाद गुप्ता को एडीजी (विशेष शाखा), झारखंड के रूप में ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया था। तब उनको दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के कार्यालय में नियुक्त कर दिया गया था। साथ ही चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक झारखंड आने पर रोक लगा दी थी।
सत्ता के दुरुपयोग के लगे थे आरोप
झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की सरकार है। इसके अलावा, 2016 में झारखंड से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के दौरान, तत्कालीन अतिरिक्त डीजीपी गुप्ता पर सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे थे। आयोग ने एक जांच समिति बनाई थी, जिसके निष्कर्षों के आधार पर विभागीय जांच के लिए उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें: J-K News: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने वाले कैबिनेट के प्रस्ताव को LG मनोज सिन्हा ने दी मंजूरी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS