Lok Sabha Election 2024 Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों भाजपा आगे, जानें किन सीटों पर कैसी है स्थिति

Lok Sabha Election 2024 Result Live: देशभर में लोकसभा चुनाव की मतगणना की जा रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है।;

By :  Desk
Update:2024-06-04 09:13 IST
शुरुआती रुझानों भाजपा आगेVote Counting
  • whatsapp icon

Lok Sabha Election 2024 Result Live: देशभर में लोकसभा चुनाव की मतगणना की जा रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 10 सीट पर आगे चल रही है। सभी मतदान केंद्रों पर सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई है। अब तक के रुझानों में देश के बड़े नेता चुनावी सीटों पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से सपा नेता अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज आगे हैं। आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं। बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय पवन सिंह पीछे हो गए हैं। महाराष्ट्र के कल्याण सीट से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं। जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव के परिणाम से अपडेट रहने के लिए बने रहिए हरिभूमि डॉटकाम के साथ 

Similar News