Ex Army chief vs Ex IPS: पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने ओडिशा के भारतपुर पुलिस स्टेशन में एक आर्मी अधिकारी की मंगेतर पर हुए कथित यौन उत्पीड़न को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इसे "शर्मनाक और भयावह" बताया। इस पर पूर्व IPS अधिकारी एम नागेश्वर राव ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि पुलिस पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच होनी चाहिए। यह मामला अब पुलिस और सेना के बीच एक बड़े विवाद की वजह बन गई है। 

वीके सिंह ने ओडिशा पुलिस की जांच
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सेना प्रमुख वीके सिंह ने ओडिशा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आर्मी अधिकारी की मंगेतर के साथ जो कुछ हुआ, वह शर्मनाक है। उन्होंने ओडिशा सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की और कहा कि अपराधियों को बचाने की कोशिश करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं। वीके सिंह ने अपने पोस्ट में इस घटना को "शर्मनाक और भयावह" बताया।

नागेश्वर राव ने किया वीके सिंह के आरोपों का खंडन
पूर्व IPS अधिकारी एम नागेश्वर राव ने वीके सिंह के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों की जांच किए पुलिस पर आरोप लगाना गलत है। राव ने कहा कि घटना में आर्मी अधिकारी और उसकी मंगेतर का बुरा आचरण भी शामिल था। उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा पुलिस पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी नियमों के तहत काम कर रहे थे।

क्या है दो अफसरों के भिड़ने की वजह
घटना भुवनेश्वर की है, जहां 15 सितंबर की देर रात एक आर्मी अधिकारी और उसकी मंगेतर ने शराब पीने के बाद छात्रों के साथ झगड़ा किया। बाद में उन्हें भारतपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्होंने काफी हंगामा किया। जब उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, तो उन्होंने जांच से इनकार कर दिया। नागेश्वर राव ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया, हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। 

वीके सिंह बोले- महिला की बात सुनी जानी चाहिए
वीके सिंह का कहना है कि इस मामले में महिला की बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद विवाद और बढ़ गया है। नागेश्वर राव ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि पुलिस बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। वीके सिंह एक पूर्व सैन्य अफसर रहे हैं, ऐसे में उन्हें पुलिस पर आरोप लगाने से पहले सच्चाई जाननी चाहिए। 

नागेश्वर राव ने ओडिशा पुलिस का किया समर्थन
ने यह भी बताया कि ओडिशा पुलिस के पास 600 से अधिक पुलिस स्टेशन हैं, जो सालाना दो लाख से ज्यादा मामलों की जांच करते हैं। उन्होंने कहा कि कई महिला और सेना अधिकारी पुलिस स्टेशन आते हैं और उनके साथ सामान्य व्यवहार किया जाता है। उन्होंने वीके सिंह के आरोपों को खारिज कर दिया और पुलिस की निष्पक्षता पर जोर दिया।