Exit Poll Date Time: कब और कितने बजे आएंगे हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल?

Exit Poll Date Time: एग्जिट पोल के नतीजे बताएंगे कि कौन सी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीत सकती है। शनिवार (5 अक्टूबर) को शाम 6.30 बजे से Haribhoomi.com, जनता TV और inh24x7 चैनल पर देखिए एग्जिट पोल रिजल्ट।;

Update:2024-10-04 17:48 IST
एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसलाDelhi Elections 2025 Exit Poll Restrictions
  • whatsapp icon

Exit Poll Date Time: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (5 अक्टूबर 2024) को मतदान होगा। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। आप सीएसडीएस, सी वोटर, टाइम्स नाऊ, टुडे चाणक्या, एक्सिस माई इंडिया जैसी प्रमुख सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल देख सकते हैं। इन एजेंसियों के सर्वे परिणाम Haribhoomi.com, जनता TV और inh24x7 चैनल पर उपलब्ध होंगे, जिससे पता चलेगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है और प्रदेश में किसकी सरकार बनने की संभावना है।

कहां और कैसे देखें एग्जिट पोल?
5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जबकि जम्मू-कश्मीर में पहले ही तीन चरणों में वोटिंग पूरी हो चुकी है। दोनों राज्यों के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे हरियाणा में वोटिंग खत्म होते ही शाम 6:30 बजे से आना शुरू हो जाएंगे। जिन्हें आप Haribhoomi.com, जनता TV और inh24x7 चैनल पर 6:30 बजे से लगातार देख पाएंगे।

क्या होता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल एक चुनावी सर्वेक्षण होता है, जिसमें मतदान केंद्रों से बाहर आने वाले मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया। इन आंकड़ों के आधार पर सर्वे एजेंसियां चुनावी नतीजों का अनुमान लगाती हैं। कुल मिलाकर फाइनल रिजल्ट से पहले यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस पार्टी की जीत हो सकती है।

8 अक्टूबर को आएंगे दोनों राज्यों के नतीजे 

  • हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना एक साथ 8 अक्टूबर को होगी। हरियाणा में बीजेपी पिछले 10 साल से सत्ता में काबिज है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान हुआ, जो कांग्रेस के खाते में चली गईं।
  • हरियाणा में इस बार सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच है। इसके अलावा, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और आम आदमी पार्टी (आप) भी मैदान में हैं।

Similar News