MSP : मोदी सरकार में किसानों के चमके चेहरे, फसलों की बढ़ी MSP; बन रहे 2 लाख गोदाम

एनडीए सरकार में किसानों को राहत मिली है। कैबिनेट की बैठक में फसलों की MSP बढ़ा दी गई है। मंत्री अश्विनी वैष्णव इस संबंध में जानकारी दी है।

Updated On 2024-06-20 13:35:00 IST
फसलों की बढ़ी MSP

MSP : केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए धान सहित अन्य फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। सरकार द्वारा लगातार समर्थन मूल्य में की जा रही वृद्धि को लेकर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने धान खरीदी की कीमत अब 2,300 रुपए प्रति क्विंटल तय कर दी है।

तुअर दाल की MSP को 550 रुपए प्रति क्विंटल
फसलों के MSP को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। करीब 14 फसलों का नया MSP रेट अब बढ़ाया गया है, जो पिछले रेट से ज्यादा है। धान के अलावा मूंग की कीमत में 124 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। कपास की नई MSP 7,121 रुपए तय की गई है, तो तुअर दाल की MSP को 550 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द दाल की MSP को 450 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दी है।

रागी, मक्का, मूंग, तूर, उड़द और मूंगफली की खरीदी
केंद्र सरकार द्वारा लिए गए MSP की बढ़ोत्तरी से अब देशभर के किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा और जिससे कि उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। सरकार ने अब कपास के लिए एमएसपी 7121 रुपये निर्धारित किया है। इसके अलावा रागी, मक्का, मूंग, तूर, उड़द और मूंगफली के तेल के लिए भी एमएसपी बढ़ाए गए हैं।

दो लाख नए गोडाउन बनाए जा रहे हैं
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फसलों की खरीदी के नए दर राशि की जानकारी साझा करते हुए बताया कि फसलों के संरक्षण के लिए करीब दो लाख नए गोडाउन बनाए जा रहे हैं। किसानों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए की  सरकार किसानों पर विशेष ध्यान देते हुए काम कर रही है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का ने कहा कि अब प्रदेश में प्रदेश सरकार धान खरीदी के लिए किसानों से किए अपने वादों को पूरा करेगी।

Similar News