राहुल गांधी पर FIR: कांग्रेस बोली- अंबेडकर की विरासत बचाने के लिए हुआ केस, ये हमारे लिए ‘सम्मान का बैज’

FIR against Rahul Gandhi
X
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।
FIR against Rahul Gandhi: बीजेपी ने गुरुवार(20 दिसंबर) को संसद में धक्का-मुक्की करने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। जानें क्या कहा।

FIR against Rahul Gandhi: बीजेपी ने गुरुवार(20 दिसंबर) को संसद में धक्का-मुक्की करने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा है कि यह एक ‘ध्यान भटकाने की साजिश’ है। गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. बीआर आंबेडकर पर दिए बयान के खिलाफ विराेध करने के लिए राहुल गांधी पर यह मामला दर्ज कराया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर की विरासत बचाने के लिए यह मामला दर्ज किया गया है। यह हमारे लिए सम्मान का बैज है।

'बाबासाहेब का बचाव करना अपराध नहीं': कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि यह BJP की राजनीतिक बदले की नीति का हिस्सा है। कांग्रेस नेता माणिकम टैगोर ने कहा, "बाबासाहेब अंबेडकर की विरासत का बचाव करना अपराध नहीं है, बल्कि यह गर्व की बात है।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ऐसी साजिशों से डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस ने उठाए पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल
केसी वेणुगोपाल ने X पर पोस्ट किया, "श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR एक साजिश है। लेकिन यह कांग्रेस को जातिवादी RSS-BJP सरकार के खिलाफ खड़े होने से नहीं रोक पाएगी।" वेणुगोपाल ने दिल्ली पुलिस पर कांग्रेस महिला सांसदों की शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। वेणुगोपाल ने सवाल किया, "जब BJP सांसदों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हुई, तो महिला सांसदों की शिकायत पर चुप्पी क्यों?"

BJP ने राहुल गांधी पर लगाया मारपीट का आरोप
दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई झड़प को लेकर राहुल गांधी पर FIR दर्ज की है। BJP सांसद हेमांग जोशी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सांसदों के खिलाफ हिंसा भड़काई। BJP ने इसे हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज करने की मांग की। FIR में राहुल गांधी को कई धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है, जिनमें किसी की जान जोखिम में डालने और आपराधिक धमकी शामिल हैं।

कांग्रेस ने भी दर्ज कराई शिकायत
इस घटना के बाद कांग्रेस ने भी BJP नेताओं पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में BJP नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और लोकसभा अध्यक्ष से मामले की जांच की मांग की। कांग्रेस का दावा है कि BJP सांसदों ने जानबूझकर रास्ता रोका और खड़गे को चोट पहुंचाई।

अमित शाह के बयान से शुरू हुआ विवाद
यह विवाद गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद भड़का। बीते मंगलवार को अमित शाह ने संसद में कहा कि आजकल अंबेडकर का नाम लेना फैशन बन गया है। जितनी बार कांग्रेस के लोग अंबेडकर का नाम लेते हैं, उतनी बार भगवान का नाम लेते तो सात जनमों के लिए स्वर्ग मिल जाता कांग्रेस नेताओं ने इसे आंबेडकर की विरासत पर हमला बताया और संसद के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके जवाब में BJP सांसदों ने भी प्रदर्शन किया। यह घटना संसद के मकर द्वार के पास हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़पें हुईं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story