पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत गंभीर, प्रियंका गांधी वाड्रा AIIMS पहुंचीं

Manmohan Singh Admitted in AIIMS: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार, 26 दिसंबर को रात करीब 8 बजे तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया।;

Update:2024-12-26 21:27 IST
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।Former Prime Minister Manmohan Singh health deteriorates, admitted to Delhi AIIMS
  • whatsapp icon

Manmohan Singh Admitted in Delhi AIIMS: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार, 26 दिसंबर को रात करीब 8 बजे तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

92 वर्षीय डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वह देश के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं। नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान आर्थिक सुधार में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। इस साल की शुरुआत में वो राज्यसभा से रिटायर हुए और 33 साल बाद उच्च सदन में उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हुई।

प्रियंका वाड्रा एम्स पहुंची
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली एम्स पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही पूर्व पीएम को देखने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी एम्स पहुंच सकती है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

Similar News