बेंगलुरु में 29 साल की महालक्ष्मी की निर्दयतापूर्क हत्या कर उसके शव को 59 टुकड़ों में काट दिया गया। इसके पहले मुंबई में श्रद्धा वालकर के शव को उसके प्रेमी ने 35 टुकड़ों में काटा था। मध्यप्रदेश के जबलपुर एक भाई और पिता के  शव को काट दिया गया था। सभी मामलों शव को काटकर फ्रिज में भर दिया गया था।

बेंगलुरु में महालक्ष्मी नाम की महिला की 59 टुकड़ों में कटी लाश मिलने के बाद एक बार फिर पूरे देश में सनसनी फैल गई है। मामले ने मुंबई के श्रद्धा वालकर हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। वहीं महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाओं ने एक बार फिर सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम घर में महालक्ष्मी के शव के टुकड़ों को गिनकर मुर्दाघर के कर्मचारी भी दंग रह गए हैं।   

बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हत्या कर शव को काटकर फ्रिज में रखने का मामला देश में कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले मुंबई और जबलपुर समेत देश के अलग-अलग कोने में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं,जिनके बारे में हम आपको बात रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : Elon Musk-Giorgia Meloni की डेटिंग की अटकलें: एलन मस्क ने इटली की प्रधानमंत्री से रिश्ते को लेकर दी सफाई

श्रद्धा वॉल्कर को 35 टुकड़ों में काटा
साल 2022 में मुंबई से एक भयानक मामला सामने आया था, जिसमें श्रद्धा वॉल्कर को उसके प्रेमी आफताब ने 35 टुकड़ो में काटा था। पुलिस को उसके खिलाफ पर्याप्त सुबूत मिले थे, जिसके आधार पर उसको जेल भेजा गया था। श्रद्धा की दोस्ती एक डेटिंग ऐप के जरिए आफताब अमीन पूनावाला से हुई थी। बाद में दोनों दिल्ली चले आए और महरौली के छतरपुर इलाके में किराए के एक फ्लैट में साथ रहने लगे। मई 2022 में शादी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ तो गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की निर्मम हत्या कर दी। श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काटा था। आफताब ने कटे हुए शरीर के टुकड़ों को घर में फ्रिज में रख दिया था। वह रोज रात 2 बजे के आसपास श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को नजदीक के जंगल में अलग अलग जगहों पर फेंकता था। मामले में आफताब के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

जबलपुर : प्रेमी के साथ मिलकर भाई-पिता को मारा 
14-15 मार्च 2024 की रात जबलपुर शहर की मिलेनियम कॉलोनी में एक रेलवे अधिकारी और उनके बेटे की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। कत्ल के बाद कातिलों ने बच्चे की लाश को फ्रिज में भर कर बंद कर दिया। वारदात को रेलवे अफसर की नाबालिग बेटी ने अपने साथी मुकुल कुमार सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया। वे दोनों वारदात के दिन से ही फरार चल रहे थे। तभी से वे दोनों एक साथ थे। नाबालिग लड़की ने पूछताछ में हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली थी। 

लिव-इन पार्टनर ने गर्भपात नहीं कराया तो टुकड़ों में काटा
15 दिसंबर 2023 की रात उत्तर प्रदेश के देवरिया में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी युवक ने अपनी पार्टनर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक युवती पैना गांव की रहने वाली थी। मृतक युवती का नाम खुशबू सिंह था। उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही उसका तलाक हो गया। खुशबू सिंह के ही गांव का रहने वाले एक युवक मुन्ना था। ये दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। इसी मुन्ना निशाद नाम के युवक के कारण ही खुशबू ने अपने पति से तलाक लिया था। पति से तलाक लेने के बाद खुशबू और मुन्ना लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बाद में वह प्रेग्नेंट हो गई तो प्रेमी ने गर्भपात कराने को कहा। बात नहीं मानने पर उसके  खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी और कश को टुकड़ों में काट डाला। 

यह भी पढ़ें : महालक्ष्मी मर्डर केस: पोस्ट मार्टम रिपोर्ट...CCTV से चौंकाने वाले खुलासे; शव के 59 टुकड़े करने वाला कातिल कौन?