Logo
Goa Hotel Manager Murders Wife: 29 वर्षीय गौरव कटियार लखनऊ का रहने वाला है। वह दक्षिण गोवा के कोलवा में मैरियट इंटरनेशनल द्वारा संचालित एक लक्जरी होटल में मैनेजर है। गौरव कटियार ने करीब एक साल पहले दीक्षा गंगवार से शादी की थी।

Goa Hotel Manager Murders Wife: गोवा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दक्षिणी गोवा के एक लग्जरी होटल के मैनेजर को पत्नी की हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि होटल मैनेजर पत्नी को समुद्र में डुबाकर मार डाला। इसके बाद उसने अपनी वारदात को छिपाने के लिए नाटक करता रहा। दावा करता रहा कि वह आइसक्रीम खरीदने गया था। जब लौटा तो पत्नी को डूबा हुआ पाया। मृतका दीक्षा गंगवार (27 साल) लखनऊ के शारदा नगर की रहने वाली थी। 

अवैध संबंध के चलते मौत को उतारा मौत के घाट
पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय गौरव कटियार लखनऊ का रहने वाला है। वह दक्षिण गोवा के कोलवा में मैरियट इंटरनेशनल द्वारा संचालित एक लक्जरी होटल में मैनेजर है। गौरव कटियार ने करीब एक साल पहले दीक्षा गंगवार से शादी की थी। लेकिन उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। दीक्षा को पति के अवैध संबंधों का पता चल गया था। इसलिए कटियार ने उसे मारने का प्लान बनाया।

मारने के लिए घुमाने ले गया होटल मैनेजर
गौरव अपनी पत्नी को घुमाने के लिए दक्षिण गोवा के समुद्र तट पर ले गया, जहां उसने उसे डुबो दिया। यह घटना बीते शुक्रवार, 19 जनवरी की दोपहर करीब 3.45 बजे काबो डी रामा समुद्र तट पर हुई। जब कुछ पर्यटकों ने गौरव को अकेले समुद्र तट पर वापस आते देखा, तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने गौरव और दीक्षा को पानी में उतरते देखा था, लेकिन जब वह आदमी वापस लौटा तो महिला कहीं नहीं दिखी।

वीडियो ने खोल दी पोल
कटियार ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि यह हादसा है। लेकिन एक पर्यटक द्वारा शूट किए गए वीडियो ने उनके दावों की पोल खोल दी। वीडियो में उसे पत्नी के साथ हाथापाई करते देखा गया। इसके बाद उसे समुद्र में डुबा दिया। फिर अकेले समुद्र से निकलते हुए देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे साबित होता है कि दोनों के बीच संघर्ष हुआ था। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

5379487