Logo
Budget Halwa Ceremony: केंद्रीय बजट 23 जुलाई को 2024-25 पेश किया जाएगा। बजट डॉक्यूमेंट्स की प्रिंटिग शुरू होने के साथ ही आज शाम (16 जुलाई) पारंपरिक हलवा सेरेमनी हुई। ये कार्यक्रम दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित केंद्रीय वित्त मंत्रालय में हुआ।

Budget Halwa Ceremony: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। बजट डॉक्यूमेंट्स की प्रिंटिग शुरू होने के साथ ही आज शाम (16 जुलाई) पारंपरिक हलवा सेरेमनी हुई। ये प्रोग्राम केंद्रीय वित्त मंत्रालय में हुआ।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को परोसा हलवा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बड़ी लोहे की कड़ाही में रखे हलवे के साथ दिख रही हैं। वित्त मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को हलवा परोसा। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रिकॉर्ड बनाएगी निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी। वे ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार 6 बजट पेश किए थे। फरवरी में सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था।

नजर बंद रहेंगे बजट से जुड़े कर्मचारी
हलवा सेरेमनी के बाद बजट प्रिंट होने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके पेश होने तक प्रिंटिंग में शामिल सभी अधिकारियों और सपोर्ट स्‍टाफ को मंत्रालय में बंद कर दिया जाता है। इस दौरान अधिकारियों को अपने फोन का इस्‍तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है।  इसका मकसद बजट को गोपनीय रखना होता है। 1950 में बजट की कॉपी लीक होने के बाद कर्मचारियों को नजरबंद (ऑफिस में ही रहने) रखने की परंपरा शुरू हुई थी।

बजट में टैक्स और किसानों पर रहेगा फोकस 

  • यह बजट मिडिल क्‍लास को टैक्‍स में छूट देने, महिला सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार पर फोकस रह सकता है।
  • स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 की जा सकती है।
  • डिफेंस, रेलवे, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी कई घोषणाएं हो सकती हैं।
  • स्टार्टअप पर लगने वाले एंजल टैक्स को कम करने पर विचार कर सकती है।

कोविड-19 के कारण दो साल नहीं मनाई गई हलवा सेरेमनी
बजट को अंतिम रूप देने से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया जाता है। यह रस्म लंबे समय से चली आ रही है। शुभ काम की शुरुआत मीठे से करना हलवा सेरेमनी मनाने की प्रमुख वजह है। साल 2021 और 2022 में कोव‍िड-19 महामारी के कारण इस रस्‍म को नहीं न‍िभाया गया था।

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487