Logo
Haryana election result 2024: हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 90 सीटों वाली राज्य में बीजेपी को 50 सीटें मिलती दिखाई पड़ रही है।

Haryana election result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। 90 विधानसभा सीटों वाली राज्य में भारतीय जनता पार्टी को 51 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, रिजल्ट से पहले तक जीत का दावा करने वाली कांग्रेस को 40 सीटें भी मिलते दिखाई नहीं दे रही है। अब, ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा में इस प्रचंड जीत के बाद एनडीए और भी मजबूत हो जाएगी।

हरियाणा में भाजपा की जीत से एनडीए मजबूत?
मोदी सरकार इस समय नीतीश कुमार की पार्टी और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी के बदौलत चल रही है। ये दोनों पार्टियां एनडीए के लिए अहम साथी हैं और इन्हीं के सहारे लोकसभा में भाजपा अपनी सरकार चला रही है। भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से दूर रही, लेकिन एनडीए के अन्य साथियों के सहारे नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में कामयाब हुए।

हालांकि, समय-समय पर नीतीश कुमार को लेकर अफवाहें आती रहती हैं कि वह कब एनडीए का साथ छोड़ दें, कोई नहीं जानता। विपक्ष मोदी सरकार को बैसाखी वाली सरकार बताती रही है और कई राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि लोकसभा में भाजपा कमजोर हो गई है। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार कमबैक किया। जिसके बाद से माना जा रहा है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी का साथ भाजपा के साथ बना रहेगा।

लोकसभा में भाजपा, जदयू और टीडीपी की सीटें
2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) 16 सीटें और नीतीश कुमार की पार्टी जेडी(यू) 12 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। वर्तमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास लोकसभा में 543 में से 293 सीटें हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत
विधानसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीटें, कांग्रेस को 35 सीटें, आईएनएलडी को 2 और निर्दलीय को 3 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होती है तो भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने वाली पहली पार्टी बन जाएगी।

5379487