हिमाचल में भीषण हादसा: पहाड़ी से उखड़कर पेड़ पार्किंग के पास गिरा, 3 पर्यटकों समेत 6 की मौत

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार (30 मार्च) को भीषण सड़क हादसा हो गया। मणिकरण गुरुद्वारा पार्किंग के पास पेड़ उखड़ने से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 5 यात्री घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन की बचाव टीमों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में भर्ती कराया है। जहां उपचार चल रहा।
पुलिस के मुताबिक, मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क पर रविवार शाम अचानक पेड़ टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से ढाबा संचालक सहित तीन पर्यटकों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि, कई लोग घायल हो गए। SDM अश्वनी कुमार ने 6 मौजों की पुष्टि की है। बताया शेष का उपचार चल रहा है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूस्खलन...पर्यटकों पर गिरा पेड़, 6 की मौत pic.twitter.com/aoxjwUmumg
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) March 30, 2025
पेड़ के साथ भरभराकर गिरा मलबा
पहाड़ी पर स्थित पेड़ के साथ बड़ी मात्रा में मलबा भी भरभराकर गिर गया है। जिसे हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। भूस्खलन के चलते पेड़ उखड़ा है। इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव कार्य कर रहा है।
कुल्लू-मणिकर्ण मार्ग पर 2 घंटे खुला जाम
कुल्लू-मणिकर्ण मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद ट्रैफिक रोक दिया गया था। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने करीब 2 घंटे बाद सड़क का ट्रैफिक क्लियर कराया, जिसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत महसूस की।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS