Himachal Weather: शिमला, मंडी सहित कई जिलों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Himachal Weather: प्रचंड गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। राजधानी शिमला में तेज हवा के साथ हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर जिले में गुरुवार सुबह बारिश हुई है। वहीं, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर जिले में भी हल्के बादल छाए हुए हैं।
येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि 24 से 29 मई तक राज्य के कई जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पारा और चढ़ने की संभावना जताई है। मैदानी व कम ऊंवाई वाले क्षेत्रों में 24 से 27 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार को ऊना और बिलासपुर में लू चली।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
- शिमला 17.4
- सुंदरनगर 20.3
- भुंतर 18.7
- कल्पा 10.4
- धर्मशाला 24.1
- ऊना 26.0
- नाहन 22.3
- केलांग 7.8
- पालमपुर 19.0
- सोलन 18.0
- मनाली 15.2
- कांगड़ा 24.6
- मंडी 21.4
- बिलासपुर 23.4
- हमीरपुर 22.8
- चंबा 19.5
- डलहौजी 18.7
- कुफरी 16.1
- कुकुमसेरी 6.8
- नारकंडा 13.9
- भरमौर 17.2
- धौलाकुआं 24.8
- बरठीं 22.8,
- कसौली 22.3
- पांवटा साहिब 29.0
- देहरागोपीपुर 26.0
- ताबो 15.2,
- मशोबरा 16.9,
- सैंज 19.2
बजौरा में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS