असम के सीएम की खुली चुनौती: हिमंत बिस्वा सरमा बोले- लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को पक्का गिरफ्तार करवाउंगा

Himanta Biswa Sarma vs Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी गिरफ्तार हों। अगर अभी कोई एक्शन लिया गया तो इसे राजनीतिक कदम बताया जाएगा।;

Update: 2024-01-24 15:50 GMT
Himanta Biswa Sarma vs Rahul Gandhi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने बुधवार को कहा कहा कि वह लोकसभा चुनाव के बाद पक्का राहुल गांधी को गिरफ्तारी करवाएंगे।
  • whatsapp icon

Himanta Biswa Sarma vs Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही है। हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को राहुल गांधी को खुली चुनौती दी।  हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि राहुल गांधी गिरफ्तार हों। लेकिन मैं चाहता हूं कि ऐसा लोकसभा चुनाव के बाद हो। अगर मैं अभी कोई एक्शन लूंगा तो इसे राजनीतिक कदम बताया जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी पर एक दिन पहले ही असम में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

कांग्रेस का इरादा असम को अशांत करना
हिमंत बिस्वा सरमा ने उन मंदिरों की सूची गिनाई जहां पर राहुल गांधी नहीं जा सके। असम के सीएम ने कहा कि कांग्रेस का एक ही मकसद है कि वह विवाद को जन्म देना चाहती है। उनका पूरा इरादा  असम में शांति भंग करना और यहां की स्थिति बिगाड़ना है। हमने उनका यह मकसद कामयाब नहीं होने दिया। अब उनको जो भी करना है वह धुबरी के बाहर जाकर करें। 

लोकसभा चुनाव के बाद गठित करेंगे एसआईटी
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के बाद एक एसआईटी का गठन करेंगे। एसआईटी इस मामले की जांच करेगी और राहुल गांधी को गिरफ्तार करेगी। अगर हम अभी कोई कार्रवाई करेंगे तो इसे एक राजनीतिक कदम बताया जाएगा। हमारे पास राहुल गांधी के खिलाफ सबूत है। राहुल गांधी ने मंगलवार को गुवाहाटी में जिस तरह से लोगों को भड़काया वहां पर बड़ी घटना घटना घट सकती थी। 

राहुल-हिमंता के बीच ऐसे शुरू हुई जुबानी जंग
बता दें कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ असम में है। कांग्रेस ने दो बार यह आरोप लगाया है कि उसकी यात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने भाषणों में लगातार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने दो दिन पहले अपने भाषण में कहा कि असम के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। इसके बाद से ही हिमंत बिस्व शर्मा और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग जारी है। 

Similar News