बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: नेपाल भागने की फिराक में था शूटर शिवा कुमार गौतम, जानें मुंबई पुलिस ने कैसे पकड़ा

Shiv Kumar Gautam Arrest Story: बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस के मुख्य आरोपी शिवा कुमार गौतम को उत्तर प्रदेश के बहराइच में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, शिव कुमार नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन मुंबई और यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ लिया गया। इस हत्या को अंजाम देने वाले अन्य दो आरोपियों, गुरनैल सिंह और धर्मराज कश्यप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
हत्या के बाद फरार था शिव कुमार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर गोली मार दी गई थी। पुलिस ने हत्या के बाद ही गुरनैल सिंह और धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, लेकिन कुमार गौतम मौके से फरार हो गया था। शिव कुमार गौतम, बीते एक महीने से पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिप रहा था।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार शूटर शिवकुमार गौतम कों नेपाल बॉर्डर पार करने से पहले उसके चार मददगार साथियो अनुराग कश्यप,ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,आकाश श्रीवास्तव, अखिलेषेंद्र सिंह कों @uppstf और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम नें बहराइच के नानपारा से दबोच लिया 📍@zeeshanBabaS pic.twitter.com/mzvDNHYcuN
— 𝗦𝗛𝗔𝗕𝗔𝗔𝗭 𝗦𝗛𝗔𝗜𝗞𝗛(شہباز) (@Salahuddin_307) November 10, 2024
बिश्नोई गैंग से है शिव कुमार का संबंध
पुलिस के मुताबिक, शिवा कुमार ने पूछताछ में बताया कि इस हत्या का ऑर्डर, उसे लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने दिया था। शिवा कुमार ने बाबा सिद्दीकी का मर्डर करने से पहले मध्य प्रदेश में बिश्नोई गैंग के कुछ गुर्गों से भी मुलाकात की थी। इसके लिए खास तौर पर वह मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर गया था। शिवा मोबाइल फोन का भी बेहद कम इस्तेमाल कर रहा था।
पुलिस ने शिव कुमार को कैसे पकड़ा
पुलिस ने शिवा कुमार और उसके करीबियों की गतिविधियों पर नजर रखी। करीब 45 लोगों की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। इन लोगों में शिव कुमार के परिवार के सदस्य और करीबी सहयोगी शामिल थे। इसके बाद चार प्रमुख संदिग्धों की पहचान की गई। इनकी मदद से शिव कुमार का ठिकाना पता चला। रविवार को पुलिस ने जाल बिछाकर शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
शिवा की मां ने बेटे की गिरफ्तारी पर क्या कहा
शिवा की मां ने बताया कि शिवा मेरे सभी बच्चों में सबसे बड़ा है। मेरे तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। शिवा के पिता ब्ल्ड प्रेशर के मरीज हैं और गांव में ही रहकर खेती करते हैं। शिवा की मां ने बताया कि मेरा बेटा मार्च में पुणे गया था। वह पुणे में भंगाड़ का काम किया करता था। ऐसे में हमें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि वह मुंबई कैसे पहुंचा और बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस में कैसे शामिल हो गया।
जीशान सिद्दीकी भी है गैंग निशाने पर
पुलिस ने जांच के दौरान यह भी खुलासा किया कि बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी भी बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। एक आरोपी के फोन से जीशान की तस्वीर मिली है। ऐसे में यह कहा जा रहा है जिशान सिद्दीकी कि उनकी सुरक्षा को भी खतरा है। इस मामले में अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS