Google पर Independence Day का जश्न; बनाया स्पेशल डूडल, जानें क्या है 2024 की थीम?

Independence Day 2024: गूगल हर साल 15 अगस्त के दिन भारत की आजादी का जश्न डूडल के जरिए से मनाता है। आइए जानते हैं कि 2024 में गूगल का यह डूडल किसने बनाया और इसकी थीम क्या है?;

Update:2024-08-15 11:26 IST
Independence Day Google DoogleIndependence Day Google Doogle
  • whatsapp icon

Independence Day 2024: आज देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। ऐसे में गूगल ने भी डूडल के जरिए भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट किया है। बता दें कि Google हर साल Doodle के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता दिवस को खास बनाता है। आइए जानते हैं कि इस बार गूगल के डूडल की थीम क्या रही और इसे किसने बनाया?

क्या है 2024 के डूडल की थीम?
साल 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर गूगल डूडल की थीम आर्किटेक्चर रखी गई है। इसकी मदद से देश की अलग-अलग संस्कृतियों को एक ही धागे में पिरोकर दिखाया गया है, जिसमें अलग-अलग स्ट्रक्चर को दिखाया गया है। इन सभी दरवाजों के माध्यम से गूगल के सभी कैरेक्टर G O O G L और E को दर्शाया है।

किसने बनाया साल 2024 का डूडल?
बता दें कि 15 अगस्त 2024 का गूगल डूडल वृंदा जावेरी ने बनाया है। वह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं। वृंदा फ्रीलांस आर्ट डायरेक्टर, इलस्ट्रेटर और एनिमेटर हैं। वह एडिटोरियल इलस्ट्रेशन बनाने के अलावा सेल एनिमेशन, स्टाइल फ्रेम्स और बड़ी-बड़ी कंपनियों, स्टूडियो और तमाम इंडस्ट्रीज के लिए प्रॉडक्ट इलस्ट्रेशन भी बनाती हैं।

इस वजह से यादगार है 15 अगस्त का दिन
गौरतलब है कि साल 1947 में आज ही के दिन यानी 15 अगस्त को भारत को ब्रिटिश शासनकाल से आजादी मिली थी। प्रधानमंत्री हर साल दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं और राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी हासिल करने के लिए कुर्बान हुए शहीदों को याद किया जाता है। इस दौरान देश के अलग-अलग इलाकों में उन बहादुरों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। वहीं, स्कूलों-कॉलेजों आदि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और देशभक्ति के तराने गुनगुनाए जाते हैं।

स्वतंत्रता संग्राम के बारे में
महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जैसी प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन सविनय अवज्ञा के माध्यम से संभव हुआ। इसमें कहा गया था कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों की दृढ़ता और बलिदान सफल हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर कई लोग झंडा फहराने, परेडों, संगीत प्रदर्शनों, सामुदायिक रैलियों और जश्न मनाने के लिए और भी बहुत कुछ में शामिल होते हैं।

Similar News