independence day pics: स्वतंत्रता दिवस 2024 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पीएम मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। हर साल स्वतंत्रता दिवस समारोह पर PM मोदी का खास ड्रेसअप होता है। एक बार फिर अपने पहनावे से सभी का ध्यान खींचा। इस बार उन्होंने नारंगी और हरे रंग का साफा पहना, जो देश की विविधता और एकता का प्रतीक है। उनके साथ पारंपरिक कुर्ता और जैकेट का संयोजन था, जो उनके सादगीपूर्ण लेकिन प्रभावशाली अंदाज को दर्शाता है।

आइए जानते है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कौन-कौन सी ड्रेस पहनीं है...

स्वतंत्रता दिवस 2023
2023 में 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थानी शैली की एक शानदार मल्टीकलर पगड़ी पहनी थी।यह मल्टीकलर की पगड़ी को उन्होंने ऑफ-व्हाइट कुर्ता, सफेद पायजामा और नेवी ब्लू जैकेट के साथ कैरी किया था।

PM Modi Outfit on Independence Day 2023

स्वतंत्रता दिवस 2022
2022 में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने व्हाइट कलर की पगड़ी पहनी थी। जिस पर राष्ट्रीय ध्वज के तीन कलर ऑरेंज, सफेद और हरे रंग का था। इसे उन्होंने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा के साथ पाउडर ब्लू शेड जैकेट के साथ कैरी किया था।

PM Modi Outfit on Independence Day 2022

स्वतंत्रता दिवस 2021
2021 में पीएम मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर भगवा कलर की पगड़ी पहनी थी। जिस पर लाल-गुलाबी छोटे-छोटे प्रिंट बने हुए थे। इसे उन्होंने ऑफ व्हाइट कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा, नीली जैकेट और स्टोल के साथ कैरी किया था।

PM Modi Outfit on Independence Day 2021

स्वतंत्रता दिवस 2020
15 अगस्त 2020 को PM मोदी ने भगवा और क्रीम रंग का साफा पहना था। प्रधानमंत्री ने 'साफा' को हाफ स्लीव ऑफ व्हाइट कुर्ता और फिटेड चूड़ीदार पायजामा के साथ कैरी किया था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला एक सफेद दुपट्टा भी पहना था।

PM Modi Outfit on Independence Day 2020

स्वतंत्रता दिवस 2019
2019 में स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर उनके पहनावे में परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने पीले, लाल, हरे और नारंगी रंग की मल्टीकलर पगड़ी पहनी थी। पगड़ी के साथ उन्होंने स्टोल भी कैरी किया था। पगड़ी को उन्होंने व्हाइट रंग के हाफ स्लीव्स कुर्ता और पायजामा के साथ कैरी किया था।

PM Modi Outfit on Independence Day 2019

स्वतंत्रता दिवस 2018
2018 में मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ केसरिया और लाल रंग का साफा पहना था। यह उनके टखनों तक लंबा था। यह रंग बलिदान और साहस से जुड़ा होता है।

PM Modi Outfit on Independence Day 2018

स्वतंत्रता दिवस 2017
2017 में प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक और जियोमेट्रिक पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी। हाफ बाजू पीला कुर्ता-पायजामा के साथ उन्होंने लाल-पीली पगड़ी पहनी हुई थी।

PM Modi Outfit on Independence Day 2017

स्वतंत्रता दिवस 2016
2016 में मोदी ने टाई-डाई पगड़ी पहनी थी। इसमें गुलाबी और पीले रंग के शेड्स थे। इसके साथ उन्होंने हाफ बाजू सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था।

PM Modi Outfit on Independence Day 2016

स्वतंत्रता दिवस 2015
2015 में मोदी ने मल्टीकलर क्रिस-क्रॉस राजस्थानी स्टाइल पगड़ी पहनी थी। पीले, लाल और गहरे हरे रंग वाली यह पगड़ी पीछे से टखनों तक लंबी थी। इसके साथ उन्होंने बादामी कुर्ता-पायजामा, नेहरू जैकेट पहनी हुई थी।

स्वतंत्रता दिवस 2014
2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। नारंगी, पीले और हरे रंग वाली पगड़ी के साथ उन्होंने हाफ बाजू सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था।