78वें स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाए देश के प्रमुख भवन: इंडिया गेट से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक तिरंगे में नहाए, देखें Video

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, दिल्ली से मुंबई तक के प्रमुख भवन तिरंगे की रोशनी में जगमगाए। इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तिरंगे में नहाए नजर आया।;

Update:2024-08-15 00:08 IST
Independence Day 2024Independence Day 2024
  • whatsapp icon

Independence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, बुधवार को देश के प्रमुख भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठे। दिल्ली के इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन से लेकर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक सभी स्थान तिरंगे के रंग में नहाए हुए नजर आए। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर अमृतसर के वाघा बॉर्डर तक, सभी भवनों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया।

इंडिया गेट तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया
दिल्ली के प्रमुख स्थल तिरंगे में नहाए नजर आए। दिल्ली के इंडिया गेट को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। तीन रंगों की रोशनी से जगमग इंडिया गेट देखने में अद्भुत लग रहा है।

बेहद लुभावना नजर आया संसद भवन
वहीं, पुरानी संसद भवन भी तिरंगे के रंग में जगमगा उठी। पुराने संसद भवन को भी केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया। तिरंगे की रोशनी से सजा संसद भवन बेहद खुबसूरत नजारा पेश कर रहा था। 

राष्ट्रपति भवन रोशनी से हुआ जगमग 
राष्ट्रपति भवन को भी इस अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी सजाया गया। राष्ट्रपति भवन के अहाते में भी तिरंगे की रोशनी की गई थी। बता दें कि बुधवार की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबाेधन किया। देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 

हूमायूं के मकबरे पर तिरंगे की रोशनी
सरकारी भवनों के साथ ही ऐतिहासिक महत्व वाले भवनों को भी रंग-बिरंगे रोशन से सजाया गया है। दिल्ली में हुमायूं के मकबरे को भी तीन रंगों की रोशनी से सजाया गया। इस रंग बिरंगी रोशनी में यह ऐतहासिक इमारत बेहद आकर्षक नजर आ रहा था। 

वाघा बॉर्डर पर भी छाया देशभक्ति का खुमार
अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति के खुमार में डूबा नजर आया। यहां भी तिरंगे की रोशनी देखने को मिली। यह नजारा देशभक्ति का जोश और उत्साह बढ़ाने वाली थी। बता दें कि वाघा बॉर्डर पाकिस्तान के बिल्कुल सटा हुआ है। पाकिस्तान में एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को भी तिरंगे में रंगा
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का ऐतिहासिक भवन इन रंगों की रोशनी में डूबा हुआ बेहद सुंदर नजर आया। लोग ठहर-ठहर कर इस इमारत की खुबसूरती निहारते नजर आए। 

दिल्ली का विकास मिनार भी सजा-धजा नजर आया
इसके साथ ही, दिल्ली का विकास मिनार (DDA) भी तिरंगे के रंगों में चमकता हुआ नजर आया। इस भवन को बेहद खुबसूरत ढंग से तिरंगे की रोशनी से सजाया गया था।रंग बिरंगे की रोशनी में रंगा यह भवन आम दिनों से बेहद अलग नजर आया। 

आज लाल किले पर झंडा फहराएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराएंगे। लाल किले को भी सजा-धजा कर तैयार कर लिया गया है। पूरी इमारत को फूलों से सजाया गया है। बता दें कि यह लगातार 11वां साल है जब पीएम मोदी लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समाराेह पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

Similar News