Logo
Aaj ka Mausam: देश (India) में आज का मौसम (रविवार, 20 अप्रैल) को कैसा रहेगा? UP,  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट है। MP, महाराष्ट्र और राजस्थान में गर्मी का कहर रहेगा।

Aaj ka Mausam: देश (India) में आज का मौसम (रविवार, 20 अप्रैल) को कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने UP, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश, बर्फबारी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। केरल-तमिलनाडु, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली-NCR,पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गर्मी का कहर रहेगा। सूरज के तेवर तीखे रहेंगे। हीट वेव चलेगी। आइए जानते हैं कि देशभर के मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है? 

जानिए किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार (20 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल- तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। कई राज्यों में बर्फबारी भी होगी। बिजली गिरने की संभावना है। 
बारिश के कारण कई राज्यों में फ्लाइट्स में देरी या डायवर्जन की संभावना है। यात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी फ्लाइट की टाइमिंग लगातार चेक करते रहें। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गर्मी का कहर रहेगा।  

बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। कांगड़ा जिले में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन दो दिन बाद फिर से तापमान बढ़ेगा और गर्मी सताएगी।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
उत्तर प्रदेश में मौसम बदला है। गर्मी में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार (20 अप्रैल) को लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पीलीभीत, प्रयागराज, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, भदोही, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, अंबेडकरनगर, अमेठी, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी और मऊ में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बिहार के इन जिलों में बारिश 
बिहार में रविवार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 23 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आएगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25-26 अप्रैल को हीट वेव चलने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे में रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दूसरा सबसे गर्म जिला औरंगाबाद रहा। 

एमपी के इन जिलों में लू का अलर्ट 
मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर है। मौसम विभाग ने रविवार को रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है।  ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है।  शिवपुरी सबसे गर्म। यहां टेम्परेचर 44 डिग्री दर्ज किया गया। कुल 26 शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। भोपाल 41.4 डिग्री, इंदौर 40.2, ग्वालियर 40.4, उज्जैन 40.5 और जबलपुर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में गर्मी का कहर लेकिन आज थोड़ी राहत की उम्मीद 
राजस्थान में भी गर्मी है। प्रतापगढ़ में रात का पारा सबसे ज्यादा 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डूंगरपुर 30, जयपुर 27.4, जोधपुर, बीकानेर में 26 और धौलपुर में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलौदी, चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान औसत से 8 ज्यादा रहा। चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 29.5 और फलोदी में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 23 अप्रैल से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। रविवार को तापमान में थोड़ी गिरावट होने का अनुमान जताया है। राज्य में हीटवेव और तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

छत्तीसगढ़ में गर्मी और बारिश का मिलाजुला असर
छत्तीसगढ़ में गर्मी और बारिश का मिलाजुला असर है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, और अगले कुछ दिनों तक यही ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी रायपुर में सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है। 

हरियाणा के पांच जिलों में बारिश 
हरियाणा में रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन कहीं भी तूफान की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना 
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचे इलाकों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग और पीर पंजाल रेंज में बर्फबारी और निचले इलाकों में बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भी कमी आएगी। खराब मौसम के कारण हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। आज भी उड़ानों में देरी या डायवर्जन की संभावना है। यात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी फ्लाइट की टाइमिंग लगातार चेक करते रहें।

दिल्ली में थोड़ी रात 
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 20 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तेज धूप से जरूर राहत मिलेगी। 21 अप्रैल से आसमान दोबारा साफ हो जाएगा और गर्मी दोबारा बढ़ सकती है। गुजरात में आज हीटवेव का अलर्ट नहीं है, लेकिन तेज गर्मी का असर बना रहेगा। 

5379487