Aaj ka Mausam, 20 March: मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; दिल्ली और कर्नाटक में गर्मी का प्रकोप

Aaj ka Mausam 20 march 2025 Thursday weather news today
X
Aaj ka Mausam
Aaj ka Mausam: भारत (India) में आज का मौसम (गुरुवार, 20 मार्च) कैसा रहेगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित 15 राज्यों में आंधी बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है।

Aaj ka Mausam: भारत (India) में आज का मौसम (गुरुवार, 20 मार्च) को कैसा रहेगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित 15 राज्यों में आंधी बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है। दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रकोप है। धूल भरी गर्म हवा चलने से लोग परेशान हैं। कर्नाटक, पांडुचेरी और तेलंगाना में गर्मी का कहर है। हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में भारी बर्फबारी होने से हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं कि देश्भर के मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है?

राजस्थान में आंधी के साथ होगी बारिश
राजस्थान के जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर में आंधी और बारिश की संभावना है। 21 मार्च को इस सिस्टम का असर राजस्थान से खत्म होगा और उसके बाद अगले 4-5 दिन मौसम पूरी तरह ड्राय रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होगी। मौसम विभाग ने ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। बुधवार को बाड़मेर में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

एमपी में अगले दो दिन ओले-बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में अगले दो दिन मौसम बदला रहेगा। मंडला, बालाघाट, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में ओले गिरने का अलर्ट है। भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक, तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 22 मार्च को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी और बादल रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बारिश का अनुमान है। हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से रहेगी। 25 मार्च के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। कई जिलों में 40 के पार तापमान पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पूर्वा हवा फिर से मौसम में बदलाव लाएगी।
पिछले 24 घंटे में संतकबीरनगर और सुल्तानपुर में बारिश हुई है। 37°C तापमान के साथ अयोध्या सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड रहा। नजीराबाद का तापमान 13.5°C दर्ज हुआ है।

हिमाचल: इन जिलों में एवलांच की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

ओडिशा में गर्मी का कहर
ओडिशा में गर्मी का कहर है। गर्मी के कारण 2 अप्रैल से सभी स्कूलों में सुबह की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भद्रक, झारसुगुड़ा, क्योंझरगढ़, मयूरभंज, बालासोर और सुंदरगढ़ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। संबलपुर, देवगढ़, बौध, अंगुल और जाजपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली, ओले और तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप
दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। धूल भरी गर्म हवा चलने से लोग परेशान हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री बना हुआ है। अगले हफ्ते यही तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में 20 मार्च की सुबह अधिकतम तापमान 28.96 °C रहा। 21 मार्च से मौसम करवट बदलेगा और धूप की तपन तेज हो जाएगी। 31 मार्च तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।

पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट और पठानकोट जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आंधी और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में आगे भी वृद्धि हो सकती है।

CG: रायपुर, बिलासपुर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में 20 और 21 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। इस वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दिन का तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 15.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

इन राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 और 22 मार्च को बिहार में तेज हवा चलने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 22 मार्च तक बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। इन राज्यों में बारिश भी हो सकती है।

ओलावृष्टि की भी संभावना
पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, विदर्भ्र, झारखंड में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 23 मार्च तक तूफानी हवा चलेगी। भारी बारिश होगी और बिजली गिर सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में तेज हवा चलेगी। अगले 5 दिनों के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान, बिजली और तेज़ हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story