Logo
Aaj ka Mausam:  देश में आज का मौसम (शुक्रवार, 21 मार्च) को कैसा रहेगा। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार सहित 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। दिल्ली, पंजाब, गुजरात में उमस भरी गर्मी है।

Aaj ka Mausam: देश में आज का मौसम (शुक्रवार, 21 मार्च) को कैसा रहेगा? उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, महाराष्ट्र, बंगाल सहित 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। कई प्रदेशों में तेज हवा के साथ ओले भी गिर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उमस भरी गर्मी है। आइए जानते हैं कि देश्भर के मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है? 

राजस्थान के इन जिलों में बादल और बारिश 
राजस्थान में मौसम बदल गया। गुरुवार(20 मार्च) को जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, सीकर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा भी चली। बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, अमार्च के आखिरी तक मौसम साफ रहने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का मौसम 
मध्यप्रदेश में ओले, बारिश और आंधी वाला मौसम है। शुक्रवार(21 मार्च) को सिंगरौली और मंडला में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट 
उत्तर प्रदेश में गर्मी में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार(21 मार्च) को वाराणसी, आगरा, मथुरा, आजमगढ़, सहारनपुर, जौनपुर, मेरठ, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर,  मऊ, बलिया, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और बिजनौर में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।  एक दिन पहले वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर समेत 8 शहरों में जोरदार बारिश हुई थी।

पंजाब में बढ़ी गर्मी 
पंजाब में मौसम ने करवट बदली है। गर्मी बढ़ने लगी है। बठिंडा में सबसे अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिससे बारिश की संभावना भी नहीं है। अगले कुछ दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। खासकर दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह तक तापमान 34°C से 36°C तक पहुंच सकता है।  

हिमाचल के इन क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्की बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार से अगले चार दिन तक प्रदेशभर में धूप खिलेगी। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच छह दिन मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा और ऊंचे क्षेत्रों में भी लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। फ्रेश स्नोफॉल के बाद पहाड़ों पर फिर से रौनक बढ़ी है।  

छत्तीसगढ़: आंधी, बिजली और ओले का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में 21 मार्च को आंधी, गरज चमक के साथ बिजली-ओले गिरने का अलर्ट है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बादल-बारिश की वजह से दिन का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। पारा 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को 38.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। 18.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। 

बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट 
बिहार में भी मौसम बदला है। रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया सहित 26 जिलों में 21 और 22 मार्च को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 2 दिनों तक बारिश होगी।

हरियाणा में बादल, हवा भी चलेगी
हरियाणा में 21 मार्च को मौसम बदला रहेगा। बादल छाए रहेंगे। हवा भी चलेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।  फरीदाबाद सबसे गर्म जिला रहा। तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

दिल्ली में गर्मी 
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में 26 मार्च तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है। 26 तक धूप और ज्यादा बढ़ेगी। तापमान भी बढ़ेगा। दिल्ली में आज AQI 176 दर्ज किया गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च को आसमान में आंशिक रूप बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। हालांकि दिन में हवा की गति बढ़ सकती है, जो लू का एहसास कराएगी।

झारखंड में बारिश 
झारखंड के कई इलाकों में 21 से 22 मार्च को आंधी और ओला गिरने के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार को भी तेज हवा चली। ओला गिरने के साथ बारिश हुई थी।  बोकारो जिला का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे वेदर मौसमी सिस्टम की वजह से शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 kmph की गति से हवा चल सकती है।

5379487