Aaj ka Mausam: UP, बिहार सहित 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; MP और राजस्थान में भीषण गर्मी

Aaj ka Mausam
X
MP, UP, CG, राजस्थान सहित 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए अपने प्रदेश का मौसम
देश (India) में आज का मौसम (शुक्रवार, 18 अप्रैल) को कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने UP, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित महाराष्ट्र 20 से ज्यादा प्रदेशों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Aaj ka Mausam: देश (India) में आज का मौसम (शुक्रवार, 18 अप्रैल) को कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने UP, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित महाराष्ट्र 20 से ज्यादा प्रदेशों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी है। यूपी में बिजली-आंधी के कहर से 24 घंटे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आइए जानते हैं कि देशभर के मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है?

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। राजस्थान, एमपी और गुजरात में भीषण गर्मी है।

राजस्थान में लू और आंधी का अलर्ट
राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर सहित 9 जिलों में शुक्रवार को लू और धूलभरी आंधी का अलर्ट है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट रूप से लू का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।

एमपी में भीषण गर्मी
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्वालियर चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले - उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में तेज गर्मी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। एमपी में अगले 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि, अभी लू का कहीं भी अलर्ट नहीं है।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित 20 से ज्यादा जिलों में गर्मी का कहर; जानिए कहां-कितना Temperature

हरियाणा और पंजाब में लू का अलर्ट
हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को लू की स्थिति बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हिसार, रोहतक और अमृतसर जैसे क्षेत्रों में गर्म और शुष्क मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सवाधानी बरतने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कुछ जिलों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर ,बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में अंधड़ और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 2-3°C तापमान बढ़ सकता है।

दिल्ली में भीषण, राहत मिलने की उम्मीद
दिल्ली में भीषण गर्मी है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 और 19 अप्रैल को देखने को मिलेगा। कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। 20 अप्रैल को हवाओं को गति में कमी आएगी, लेकिन मौसम साफ रहेगा। जानकारी के मुताबिक, इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा। मौसम विभाग की मानें, तो इस हफ्ते हीटवेव नहीं चलेगी।

यूपी में बारिश का कहर
उत्तर प्रदेश में गर्मी में बारिश कहर बन गई है। 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मेरठ, ईटावा, महोबा, झांसी, कानपुर सहित 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। ओले गिरने की आशंका है। बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कहा- चिंता की जरूरत नहीं है। सरकार आपके साथ है।

इसे भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में आसमान से बरसी आफत, 24 घंटे में 13 मौतें, अयोध्या सबसे ज्यादा प्रभावित

इन जिलों में मौत
आंधी-बारिश के चलते 13 लोगों की मौत हो गई। अयोध्या में सबसे ज्यादा 6 मौतें हुई हैं। तेज आंधी चलने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। नीचे दबकर 3 महिलाओं की मौत हो गई। बारिश से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से 3 महिलाओं की जान चली गई। बाराबंकी में टिन शेड और पेड़ गिरने से 6 साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं। अमेठी और बस्ती में बिजली गिरने से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। गोरखपुर में देर रात बारिश हुई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story