Logo
Aaj ka Mausam: देश (India) में आज का मौसम (मंगलवार, 25 मार्च) को कैसा रहेगा?  मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली सहित 18 से ज्यादा राज्यों में गर्मी है। जानिए मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है?

Aaj ka Mausam: देश (India) में आज का मौसम (मंगलवार, 25 मार्च) को कैसा रहेगा?  मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली सहित 18 से ज्यादा राज्यों में गर्मी है। सूरज के तेवर तीखे हैं। पारा 5 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मार्च से मई के बीच में 30 से 35 दिन तक जोरदार लू चलेगी। 25 मई को केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कि देशभर के मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है?

राजस्थान में गर्मी, शाम को बदलेगा मौसम 
राजस्थान में गर्मी पड़ रही है। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित तमाम जिलों में गर्मी से लोग परेशान हैं। बाड़मेर सबसे गर्म रहा।  अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में मौसम बदलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। आज शाम से 27 मार्च तक प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा का दौर भी देखने को मिलेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी में बढ़ेगा गर्मी का पारा 
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है‌। 10 दिनों तक तेज धूप के साथ गर्मी का पारा बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में कई इलाकों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मार्च का आखिरी हफ्ता तपिश भरा रहेगा। अयोध्या और प्रयागराज सबसे गर्म रहा। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP में लू चलने के आसार
मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार है। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, खंडवा, धार सहित कई जिलों में लू का असर रह सकता है। सोमवार को रतलाम में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी, लू चलने की संभावना; तापमान 40 डिग्री के पार

महाराष्ट्र और बिहार का मौसम 
महाराष्ट्र में मंगलवार का दिन शुष्क रहने वाला है। तापमान सुबह 22 डिग्री से लेकर दोपहर में 32 डिग्री तक रहेगा। मौसम ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर दोपहर में देखने को मिलेगा। बिहार में मौसम करवट बदल रहा है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन गर्मी बढ़ने लगी है।  अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

दिल्ली में गर्मी का सितम 
दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।  मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि ओडिशा में पिछले पांच दिनों से जारी बारिश से राहत मिलेगी।

हरियाणा और पंजाब में गर्मी 
हरियाणा में अभी से गर्मी रिकार्ड तोड़ने लगी है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मंगलवर को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। गर्मी सताएगी। रात का मौसम हल्की ठंडक रहेगा। पंजाब में गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। 24 घंटों तक तापमान में 2°C तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे चंबा और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में आज हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 26 मार्च को चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू के कुछ भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। परसों यानी 27 मार्च को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। 28 मार्च से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा। 

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का पारा 
छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिन दिन का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा। मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को राजनांदगांव में सबसे अधिक 37.5 डिग्री तापमान रहा। दुर्ग में दिन का टेम्प्रेचर 35.6 डिग्री रहा। दोनों जिले में रात का तापमान 20 डिग्री रहा। 

jindal steel jindal logo
5379487