Indian Army Day 2025: यह दिन क्यों है खास? जानिए भारतीय सेना के इतिहास से जुड़ी अहम बातें

Indian Army Day 2025: Why This Day is Special – Key Historical Insights
X
Indian Army Day 2025: यह दिन क्यों है खास? जानिए भारतीय सेना के इतिहास से जुड़ी अहम बातें
Indian Army Day 2025: देशभर में 77वां भारतीय सेना दिवस भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इस दौरान पूरे देश में  सैन्य परेड और कई प्रकार के समारोह आयोजित किए गए है। 

Indian Army Day 2025: देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले वीर जवानों के सम्मान में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना की स्थापना की गई थी। भारतीय सेना का यह दिवस उन बहादुर जवानों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इस साल सेना दिवस परेड पुणे में आयोजित की जाएगी। बता दें कि पुणे में इंडियन आर्मी के दक्षिणी कमांड का हेडक्वार्टर है। साथ ही पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) भी है। यही वजह है कि इस बार पुणे में आर्मी डे परेड की जा रही है।

भारतीय सेना दिवस को मनाने का उद्देश्य सैन्य बलों के योगदान का सम्मान करना है। साथ ही देशवासियों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के मकसद यह मनाया जाता है। इस साल 77वां भारतीय सेना दिवस भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। पूरे देश में अलग-अलग तरह के समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है?
15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाने की खास वजह है। बता दें कि इंडियन आर्मी के कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल कोडंडेरा मडप्पा करियप्पा ने इसी दिन सेना की कमान संभाली थी। केएम करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बचर से भारतीय सेना की कमांड ली थी। यही वजह है कि आज की तारीख भारतीय सेना के लिए ऐतिहासिक है। इस दिन को भारतीय सेना की आजादी और ब्रिटिश शासन से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है।

भारतीय सेना दिवस 2025: थीम
2025 में 77वें भारतीय सेना दिवस के लिए थीम है "समर्थ भारत, सक्षम सेना"। भारतीय सेना दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में अपनी अत्याधुनिक उपकरणों, युद्ध रणनीतियों और सैन्य क्षमता को प्रदर्शित करेगी। इसके अतिरिक्त, परेड, पारंपरिक नृत्य, सैन्य ड्रिल जैसी दूसरी गतिविधियां भी होंगी। भारतीय सेना के सम्मान में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Indian Army Day 2025: उत्सव
भारतीय सेना दिवस परेड सैनिकों और नागरिकों को एक एकजुट करता है। 2025 में 77वां भारतीय सेना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) जनरल मनोज पाण्डेय, नौसेना प्रमुख (Chief of Naval Staff) एडमिरल आर. हरिकुमार और वायु सेना प्रमुख (Chief of Air Staff) एयर मार्शल शिवकुमार सैनी सेना के जवानों और राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। बड़े सैन्य अफसर आर्मी डे परेड की सलामी लेंगे। यह दिन भारतीय सेना की वीरता, समर्पण और शौर्य का जश्न मनाया जाता है। देश के शहीद सैनिकों को याद किया जाता है। उनके योगदान को सम्मानित किया जाता है।

पुणे में सेना दिवस परेड में कैसे भाग लें?
पहली बार भारतीय सेना ने एक डिजिटल सीट-बुकिंग सिस्टम पेश किया गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिकों आर्मी डे परेड में शामिल होने के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकता है। यह प्रोसेस ADP 25 ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। यह ऐप iOS और Android दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर मौजूद है। रजिस्ट्रेशन के लिए, आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद ऐप में फेस स्कैन वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वेरिफिकेशन के बाद विजिटर्स को आर्मी डे परेड में शामिल होने की इजाजत दे दी जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story